लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिये दक्षिण अफ्रीका से भेजी जा रही भारत को मदद

By भाषा | Updated: May 1, 2021 19:26 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, एक मई दक्षिण अफ्रीका में स्थित एक प्रमुख राहत सहायता संगठन कोरोना वायरस संकट निपटने में मदद के लिये 100 से अधिक ऑक्सीजन सांद्रक और कंटीन्युअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर (सीपीएपी) भारत को भेज रहा है, जो देश में लोगों की जान बचाने में काफी कारगर साबित हुए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,01,993 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,91,64,969 हो गई है। साथ ही 3,523 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 2,11,853 तक पहुंच गई है। देश में उपचाराधीन रोगियों की तादाद 32 लाख से अधिक हो गई है।

गिफ्ट ऑफ द गिवर्स (जीओटीजी) सीपीएपी मशीनों की आपूर्ति के प्रयासों के लिये समन्वय स्थापित कर रहा है और इन्हें जल्द भारत पहुंचाने को लेकर चर्चाएं चल रही हैं।

जीओजीटी के संस्थापक इम्तियाज सुलेमान ने शुक्रवार को समाचार चैनल ईएनसीए से कहा, ''हमने अंतर्राष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग विभाग के साथ-साथ व्यापार एवं उद्योग मंत्री इब्राहिम पटेल से बात की है और उन्होंने कहा है कि ऑक्सीजन मुद्दे पर दोनों सरकारों के बीच चर्चा जारी है। (उन्होंने कहा) दक्षिण अफ्रीका कुछ हद तक भारत के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि यह बहुत जटिल काम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...