लाइव न्यूज़ :

नेपाल को कोविड रोधी टीके उपलबध कराएं भारत और चीन : विद्या देवी भंडारी

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:09 IST

Open in App

काठमांडू, 26 मई नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने अपने भारतीय और चीनी समकक्षों से अपील की है कि वे उनके देश को निर्बाध रूप से कोविड-19 रोधी टीके उपलब्ध कराएं।

हिमालयन टाइम्स के अनुसार भंडारी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर मामले में नेपाल की मदद करने का आग्रह किया है।

इसने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति कोविंद से राजनयिक चैनल के माध्यम से संपर्क किया और टीके उपलब्ध कराने की पहल करने का आग्रह किया।

भंडारी ने भारत की ‘वैक्सीन मैत्री’ पहल और ‘कोवैक्स’ सुविधा के तहत टीके उपलब्ध कराने के लिए भारत का धन्यवाद भी व्यक्त किया।

नेपाल को दो जनवरी को सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से टीके की दस लाख खुराक मिली थीं। इसे सात मार्च को ‘कोवैक्स’ सुविधा के तहत भी कोविशील्ड टीके की 3,48,000 खुराक मिली थीं।

भंडारी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से फोन पर बात की और कहा कि नेपाल अपने लोगों के लिए चीन निर्मित टीके खरीदने को उत्सुक है।

उन्होंने अपील की कि चीन सरकार खरीद के लिए जल्द से जल्द टीके उपलब्ध कराए।

चीन अब तक नेपाल को कोविड रोधी टीके की आठ लाख खुराक उपलब्ध करा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका