लाइव न्यूज़ :

जमाल खशोगी के बेटों ने पिता के हत्यारों को किया माफ, पांचों की मौत की सजा पर लगी रोक

By भाषा | Updated: May 22, 2020 16:33 IST

जमाल खशोगी के बेटों ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने अपने पिता के हत्यारों को माफ कर दिया है। सऊदी के पांच सरकारी एजेंटों की मौत की सजा पर रोक लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी के बेटों ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने अपने पिता के हत्यारों को माफ कर दिया है।गौरतलब है कि इस्तांबुल स्थित सऊदी के वाणिज्य दूतावास में जमाल खशोगी की हत्या कर दी गई थी।

दुबई: वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी के बेटों ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने अपने पिता के हत्यारों को माफ कर दिया है, जिससे सऊदी के पांच सरकारी एजेंटों की मौत की सजा पर रोक लग गई है। सलाह खशोगी ने ट्वीट किया, ‘‘ हम शहीद जमाल खशेगी के बेटे अपने पिता के हत्यारों को माफ करते हैं, जिसका फल हमें अल्लाह से मिलेगा।

’’ सलाह खशेगी सऊदी अरब में रहते हैं और पिता की हत्या के मामले में उन्हें शाही अदालत से वित्तीय मुआवजा भी मिल चुका है। ‘अरब न्यूज’ ने खशोगी के बेटों की घोषणा पर स्पष्टता देते हुए कहा कि बेटों के माफ कर देने से हत्यारे मौत की सजा से बच सकते हैं लेकिन इसका यह मतलब यह नहीं है कि उनको कोई भी सजा नहीं मिलेगी।

गौरतलब है कि इस्तांबुल स्थित सऊदी के वाणिज्य दूतावास में जमाल खशोगी की हत्या कर दी गई थी। हत्या की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई थी और मामले में वली अहद शहजादा मोहम्मद बिन सलमान की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे थे। खशोगी का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

मामले में दोषी पाए गए 11 लोगों में से पांच को मौत की सजा सुनाई गई, तीन को कुल 24 वर्ष जेल की सजा हुई और अन्य बरी हो गए। इस संबंध में आरोपी दो जानी-मानी हस्तियों को दोषमुक्त करार दिया गया था। उन्हें सलमान का करीबी बताया जाता है। 

टॅग्स :वाशिंगटनदुबईसऊदी अरबजमाल खशोगी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा