लाइव न्यूज़ :

पीओके में चुनावों से संक्रमण और तेजी से फैला: मंत्री

By भाषा | Updated: August 12, 2021 18:36 IST

Open in App

(स्लग में सुधार के साथ)

इस्लामाबाद, 12 अगस्त पाकिस्तान के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया प्रमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव महामारी के लिए ‘प्रकोप फैलाने वाले’ साबित हुए जहां देश कोविड-19 की चौथी लहर से जूझ रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 102 मामले दर्ज किये जो 20 मई के बाद से सर्वाधिक हैं। इसके बाद देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 24,187 हो गयी, वहीं एक दिन में कोरोना वायरस के 4,934 नये मामलों के साथ कुल मामलों की संख्या 10,85,294 हो गयी।

योजना मंत्री और नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) के प्रमुख असद उमर ने वायरस का संक्रमण बढ़ने के लिए पीओेके में 25 जुलाई को हुए चुनावों को जिम्मेदार ठहराया। उमर ने ट्वीट किया कि उन्होंने सिफारिश की थी कि पीओके में चुनाव कुछ महीने के लिए टाले जाएं और चुनाव से पहले विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि इस पर सहमति नहीं बनी। चुनावों (पीओके में) ने संक्रमण को तेजी से फैलाने का काम किया है।’’

भारत ने पीओके में हुए चुनावों को खारिज करते हुए कहा था कि यह पाकिस्तान द्वारा अवैध कब्जे को छिपाने की कोशिश है और उसने इस विषय पर कड़ा ऐतराज जताया है। चुनाव में प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को जीत मिली है।

उमर ने कहा कि चुनावों के बाद से पीओके में संक्रमण दर 25 से 30 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान की मौजूदा संक्रमण दर 8.31 प्रतिशत है जो पिछले महीने देश को अपनी जद में लेने वाली महामारी की चौथी लहर के दौरान सर्वाधिक है। मंत्रालय के अनुसार, टीकाकरण अभियान में बढ़ोतरी के बावजूद वायरस तेजी से फैल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी