लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में करीब 20 लाख कर्मचारियों को दिखाना होगा ‘वायरस पास’

By भाषा | Updated: August 30, 2021 15:36 IST

Open in App

पेरिस, 30 अगस्त (एपी) फ्रांसीसी सरकार की कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई की कोशिशों के तहत देश के करीब 20 लाख कर्मचारियों को सोमवार से रेस्तरां और अन्य सेवाओं में कार्य करने के लिए अपना स्वास्थ्य पास दिखाना होगा। जनता के लिए पहले ही फ्रांसीसी रेस्तरां, पर्यटक स्थलों अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाने के लिए स्वास्थ्य पास का प्रावधान किया जा चुका है। सरकार के आदेश के मुताबिक, सोमवार से सभी कर्मचारियों को भी पास दिखाना होगा जिसमें टीकाकरण कराने का सबूत, नवीनतम कोविड-19 जांच रिपोर्ट जिसमें निगेटिव इंगित हो और कोविड-19 से उबरने का प्रमाण पत्र शामिल है। जो लोग और कारोबार इन नियमों का अनुपालन नहीं करेंगे उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि फ्रांस में करीब 72 प्रतिशत वयस्कों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है जबकि 64 प्रतिशत का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। हालांकि, कुछ लोग टीकाकरण या स्वास्थ्य पास के खिलाफ हैं और गत जुलाई से ही साप्ताहिक आधार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। फ्रांस यूरोप में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित दूसरा देश है। यहां कोविड-19 से 1,14,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल