लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में बच्चे पैदा करने की दर में लगातार गिरावट, 35 सालों में नवजातों के जन्म लेने की दर पिछले साल सबसे कम

By भाषा | Updated: May 20, 2020 20:50 IST

अमेरिका में 35 सालों में नवजातों के जन्म लेने की दर पिछले साल सबसे कम रही। वहां पैदा करने की दर में लगातार गिरावट हो रही है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और अर्थव्यवस्था पर इसके असर के कारण नवजातों की जन्म दर में और भी गिरावट आएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे अमेरिका में बच्चे पैदा करने की दर लगातार कम हो रही है जिससे 35 सालों में नवजातों के जन्म लेने की दर पिछले साल सबसे कम रही।यह गिरावट पिछले एक दशक से अधिक समय से जारी बच्चों के जन्म लेने की संख्या में गिरावट का ताजा संकेत है।

न्यूयॉर्क: अमेरिका में बच्चे पैदा करने की दर लगातार कम हो रही है जिससे 35 सालों में नवजातों के जन्म लेने की दर पिछले साल सबसे कम रही। यह गिरावट पिछले एक दशक से अधिक समय से जारी बच्चों के जन्म लेने की संख्या में गिरावट का ताजा संकेत है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और अर्थव्यवस्था पर इसके असर के कारण नवजातों की जन्म दर में और भी गिरावट आएगी।

एमॉरी यूनिवर्सिटी के प्रसूति विज्ञान और स्त्री रोग विज्ञान की अध्यक्ष डॉ. डेनिसे जेमीसन ने कहा, ‘‘अप्रत्याशित माहौल और भविष्य के बारे में अनिश्चितता के चलते महिलाएं बच्चा पैदा करने के बारे में दो बार सोचेंगी।’’ रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बुधवार को ताजा आंकड़ें जारी किए हैं। यह रिपोर्ट गत वर्ष जारी जन्म प्रमाणपत्र पर आधारित है। अमेरिका में 2014 में वृद्धि के अलावा 2007 में देश में मंदी के बाद से हर साल इसमें गिरावट आनी जारी है। अर्थव्यवस्था के मजबूत होने के बावजूद भी इसमें गिरावट का दौर जारी है।

विशेषज्ञों ने बताया कि इसके पीछे कई वजहें हैं लेकिन इनमें से सबसे अहम मातृत्व के बारे में बदला नजरिया है। कई महिलाएं और दंपत्ति बच्चा करने में देरी करते हैं और बाद में उनके कम बच्चे ही होते हैं। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि साल 2019 में 15 से 19 आयु वर्ग में जन्म दर में पांच फीसदी की गिरावट आयी । और 1991 से ही इसमें लगातार गिरावट आ रही है। 

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट