लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: हजारों लोग करते रहे हवाई जहाज का इंतेजार, कमांडो की पत्नी को अकेले ले उड़ा प्लेन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2021 16:47 IST

घटना बताने वाला शख्स पॉल पेन फार्थिंग है वे एक पूर्व रॉयल मरीन कमांडो हैं। उन्होंने बताया जब हजारों लोग रोज काबुल हवाई अड्डे पर देश छोड़ने का इंतेज़ार कर रहे थे तब उनकी वाइफ भी वहां फंसी हुई थी। दूसरे लोगों की तरह उन्हें भी अफगानिस्तान छोड़ने की जल्दी थी। लेकिन जब प्लेन आई तो उन्हें अकेले ही उनके देश नार्वे भेजा गया।

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर के देश अपने नागरिकों के लिए विमान भेज रहे हैं ताकि उनके नागरिक सुरक्षित घर वापसी कर सकेफार्थिंग की पत्नी सी- 17 ग्लोबमास्टर सैन्य परिवहन विमान में सवार होकर नार्वे जा रही थी और ये विमान लगभग खाली ही था

अफगानिस्तान में जब से तालिबान का कब्जा हुआ है तभी से वहां अजीबोगरीब घटनाएं सामने आ रही हैं। लोग जान पे खेलकर अपना देश छोड़ रहे हैं, कभी प्लेन पर लटकने की तस्वीरें झकझोर देती हैं तो कभी अफगानी महिलाओं द्वारा अपने ही बच्चों को कटिली झाड़ियों पर फेकना मानवता की इस बड़ी त्रासदी को दर्शाता है।

दुनियाभर के देश अपने नागरिकों के लिए विमान भेज रहे हैं ताकि उनके नागरिक सुरक्षित घर वापसी कर सके। ऐसे में कई बार विमान खाली ही उड़ान भर रहे हैं। वहीं पूर्व रॉयल मरीन के कमांडो ने बताया कि उनकी वाइफ को अकेले ही उनके देश नार्वे ले जाया गया।

घटना बताने वाला शख्स पॉल पेन फार्थिंग है वे एक पूर्व रॉयल मरीन कमांडो हैं। उन्होंने बताया जब हजारों लोग रोज काबुल हवाई अड्डे पर देश छोड़ने का इंतेज़ार कर रहे थे तब उनकी वाइफ भी वहां फंसी हुई थी। दूसरे लोगों की तरह उन्हें भी अफगानिस्तान छोड़ने की जल्दी थी। लेकिन जब प्लेन आई तो उन्हें अकेले ही उनके देश नार्वे भेजा गया।

फार्थिंग की पत्नी सी- 17 ग्लोबमास्टर सैन्य परिवहन विमान में सवार होकर नार्वे जा रही थी और ये विमान लगभग खाली ही था। पॉल ने यह फोटो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और लिखा की यहां से हर घंटे विमान उड़ान भर रहे हैं, भले ही वो भरे हों या नहीं। काबुल एयरपोर्ट के अंदर का हाल बताते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को एयरपोर्ट के अंदर जाने ही नहीं दिया जा रहा है।

पॉल ने कहा कि हम वहां कई लोगों को छोड़ रहे हैं, कितने ही लोग अफगानिस्तान छोड़कर किसी भी मुल्क जाने की सोच रहे हैं और लगातार एयरपोर्ट पर जमे हुए हैं। फार्थिंग ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि रात में एयरपोर्ट जाने में खतरा था वहां हजारों की भीड़ थी। उनके इस बयान के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसे हालातों को लेकर चिंता जताई और लिखा की आखिरकार उन्हें अकेले क्यों जाने दिया गया जबकि पूरा प्लेन खाली था।

टॅग्स :अफगानिस्तानवायरल वीडियोतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल