लाइव न्यूज़ :

बाइडन द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने आपूर्ति श्रृंखला में सुधार पर दिया बल

By भाषा | Updated: November 1, 2021 09:13 IST

Open in App

रोम, एक नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा रविवार को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित एक शिखर सम्मेलन में भाग लिया और आपूर्ति श्रृंखला में सुधार के लिए विश्वसनीय स्रोत, पारदर्शिता तथा समयसीमा के तीन महत्वपूर्ण पहलुओं को रेखांकित किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को प्रगाढ़ करने के विषय पर आयोजित एक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में उन तरीकों पर चर्चा की गई, जिनसे सरकारें वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पारिस्थितिकी तंत्र में दबाव के बिंदुओं को कम कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में सुधार के लिए ‘‘विश्वसनीय स्रोत, पारदर्शिता और समय-सीमा’’ के तीन महत्वपूर्ण पहलुओं को रेखांकित किया। बागची ने कहा, प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत पहले से ही सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और दवा (फार्मा) आपूर्ति श्रृंखला का एक विश्वसनीय स्रोत है और स्वच्छ प्रौद्योगिकी आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनने को इच्छुक है।

अमेरिका, यूरोपीय संघ (ईयू), ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, जर्मनी, इंडोनेशिया, भारत, इटली, जापान, मेक्सिको, नीदरलैंड, कोरिया गणराज्य, सिंगापुर, स्पेन और ब्रिटेन ने आपूर्ति श्रृंखला व्यवधान दूर करने और श्रृंखला को प्रगाढ़ बनाने के दीर्घकालिक मार्ग पर चर्चा के लिए रोम में मुलाकात की।

अमेरिका ने आपूर्ति श्रृंखला को प्रगाढ़ करने के विषय पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सुरक्षित, टिकाऊ तथा प्रगाढ़ वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला हमारी आर्थिक समृद्धि, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामूहिक हितों का आधार है। सभी देशों ने इस दिशा में साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला