लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब में ग्रीन समिट में शामिल होंगे इमरान खान

By भाषा | Updated: October 22, 2021 20:04 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 22 अक्टूबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 23 से 25 अक्टूबर तक सऊदी अरब का दौरा करेंगे और रियाद में मिडल ईस्ट ग्रीन इनीशियेटिव (एमजीआई) सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे तथा सऊदी नेताओं से बातचीत करेंगे।

विदेश कार्यालय के बयान के अनुसार शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है। उसने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री (शाह महमूद कुरैशी) और कैबिनेट के अन्य सदस्यों समेत एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा।’’

एमजीआई सम्मेलन में प्रधानमंत्री जलवायु परिवर्तन के कारण विकासशील देशों के सामने आने वाली चुनौतियों पर अपना नजरिया साझा करेंगे तथा पर्यावरण संबंधी चुनौतियों के प्रकृति-आधारित समाधान के पाकिस्तान के अनुभवों को रेखांकित करेंगे।

यह पश्चिम एशिया में आयोजित होने वाला इस तरह का पहला सम्मेलन होगा।

इमरान खान पाकिस्तान में निवेश को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे तथा सऊदी अरब के प्रमुख कारोबारियों से बातचीत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना