लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः इमरान ने कश्मीर के लिए लोगों से सड़कों पर उतरने अपील की, पत्रकारों और विपक्षी नेताओं ने लताड़ा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2019 08:27 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने देश के विपक्ष का ही साथ नहीं मिल रहा है। कश्मीर मुद्दे पर उनकी असफलता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर पर भारत सरकार के मास्टर स्ट्रोक से बौखलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अजीबोगरीब अपील की है।विपक्षी दलों ने युद्धोन्माद और कश्मीर मुद्दे पर असफलता के लिए इमरान खान पर सवाल खड़े किए हैं।

कश्मीर पर भारत सरकार के मास्टर स्ट्रोक से बौखलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अजीबोगरीब अपील की है। उन्होंने पाकिस्तानियों से सड़कों पर उतरने को कहा है। पाक पीएम की इस अपील पर कई पाकिस्तानी पत्रकारों ने लताड़ा है। उन्होंने कहा कि पहले अपना देश संभाले इमरान खान।

पाक प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं सभी पाकिस्तानियों से कल दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे के बीच सब काम छोड़कर घरों से बाहर निकलने की अपील करता हूं ताकि कश्मीरियों को संदेश दिया जा सके कि पाकिस्तान उनके साथ खड़ा है।'

इमरान ने कहा हमें कश्मीरियों को मजबूत संदेश देने की जरूरत है कि हमारा राष्ट्र उनके पीछे खड़ा है। इसलिए कल मैं सभी पाकिस्तानियों से आधा घंटा सारा काम छोड़कर सड़कों पर उतरने की अपील करता हूं ताकि कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिखाई जा सके।

इमरान खान को भले ही पाकिस्तानी आर्मी का समर्थन मिल रहा हो लेकिन राजनीतिक रूप से वो बैकफुट पर हैं। विपक्षी दलों ने युद्धोन्माद और कश्मीर मुद्दे पर असफलता के लिए इमरान खान पर सवाल खड़े किए हैं।

नायला इनायत ने इमरान खान की अपील पर तंज कसते हुए लिखा, ‘ब्रेकिंग!! भारत से आ रहे हवा और पानी को पाकिस्तान 12 से 12.30 के बीच रोकेगा।’

कश्मीर पर अपने रुख से लोगों का ध्यान आकर्षित करने में पाकिस्तान के नाकाम रहने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा समेत हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठायेंगे।

कश्मीर पर अपनी सरकार की भविष्य की रणनीति को रेखांकित करते हुए खान ने कहा, ‘‘सबसे पहले तो मेरा ये मानना है कि पूरा देश कश्मीरियों के साथ खड़ा होना चाहिए। मैंने कहा है कि मैं कश्मीर के दूत के तौर पर काम करूंगा।’’

भारत द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाये जाने के बाद कश्मीर को लेकर राष्ट्र को अपने संबोधन में खान ने पाकिस्तान के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार कश्मीरियों के साथ खड़ी रहेगी जब तक भारत घाटी में पाबंदियां नहीं हटा लेता।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?