लाइव न्यूज़ :

इमरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान के साथ सकारात्मक बातचीत की अपील की

By भाषा | Updated: August 26, 2021 18:25 IST

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान में एक समावेशी सरकार के गठन का आह्वान किया और किसी भी मानवीय संकट को टालने तथा युद्ध प्रभावित देश में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इस्लामिक देश के साथ सकारात्मक बातचीत के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की । संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक डेविड बेजले के साथ यहां मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी की । इस मुलाकात के दौरान इमरान और बेजले के बीच अफगान लोगों को मानवीय सहायता के प्रावधान को निरंतर एवं सुविधाजनक बनाने के तरीकों पर चर्चा की हुई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सकारात्मक बातचीत ‘‘किसी भी मानवीय संकट को टालने और अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता को सुरक्षित करने का रास्ता’’ है। इमरान ने इस युद्ध ग्रस्त देश में एक समावेशी सरकार के गठन का आह्वान किया है । अमेरिका के अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस बुलाने के लिये निर्धारित समय सीमा से दो हफ्ते पहले ही तालिबान ने 15 अगस्त को अफगानिस्तान को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया । तालिबान लड़ाके देश में घुस गये और उन्होंने सभी प्रमुख शहरों पर कुछ ही दिनों में कब्जा कर लिया । अफगान सुरक्षा बलों को अमेरिका और इसके सहयोगियों ने प्रशिक्षण दिया था और हथियारों से सुसज्जित किया था लेकिन वे तालिबान के आगे कमजोर पड़ गए। बेज़ले ने अफगानिस्तान के लोगों को खाद्य सहायता प्रदान करने में विश्व खाद्य कार्यक्रम के काम को सुविधाजनक बनाने के लिये पाकिस्तान का आभार जताया। बुधवार को रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने इमरान को फोन किया था और दोनों नेताओं के बीच अफगानिस्तान के ताजा घटनाक्रम पर चर्चा हुयी तथा युद्धग्रस्त देश में पैदा हुयी स्थिति से निपटने के लिए समन्वित प्रयासों की जरूरत पर बल दिया गया । इसके अलावा पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और ईरान की यात्रा पर हैं जहां वह इन देशों के नेताओं के साथ अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा करेंगे । इमरान ने खाद्य सहायता उपलब्ध कराने के लिये विश्व खाद्य कार्यक्रम की भूमिका की सराहना की और रेखांकित किया कि पाकिस्तान इस अंतरराष्ट्रीय संगठन की विभिन्न परियोजनाओं से लाभान्वित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल