लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में मंगलवार से सांसदों का टीकाकरण शुरू होगा

By भाषा | Updated: February 15, 2021 21:09 IST

Open in App

कोलंबो, 15 फरवरी श्रीलंका में सभी 225 सांसदों का कोविड-19 प्रतिरोधक टीकाकरण मंगलवार से शुरू होगा। यह जानकारी सोमवार को एक वरिष्ठ सांसद ने दी।

‘सर्जेंट एट आर्म्स ऑफ पार्लियामेंट’ नरेंद्र फर्नांडो ने संवाददाताओं से कहा कि सांसदों को सूचित कर दिया गया है कि टीका लगवाने के लिए वे यहां के सैन्य अस्पताल में पहुंचें।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें 16, 17 और 18 फरवरी को टीका लगवाने के लिए सूचित कर दिया गया है।’’

सेना के कमांडर जनरल शावेंद्र सिल्वा ने कहा कि सोमवार से आम नागरिकों को भी टीका लग रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसे सबसे पहले पश्चिमी प्रांत में ज्यादा संवेदनशील लोगों को दिया जाएगा।’’

संसद के पूर्व अध्यक्ष डब्ल्यू जे एम लोकुबांदरा के कोविड-19 का शिकार बनने के बाद यह निर्णय किया गया।

श्रीलंका को भारत से टीके की पांच लाख नि:शुल्क खुराक मिली है और सरकार ने कहा कि 30 लाख टीके नयी दिल्ली से आयात किए जाएंगे।

इन टीकों को प्राथमिकता के आधार पर अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्यकर्मियों, सैन्यकर्मियों और पुलिस को लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल