लाइव न्यूज़ :

अर्थशास्त्री क्रिस्टालिना जियॉर्जियेवा को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष  का नया प्रमुख चुना गया, जानिए किस देश की हैं

By भाषा | Updated: September 26, 2019 13:09 IST

जियॉर्जियेवा ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसे समय में जब वैश्विक आर्थिक वृद्धि निराशाजनक है, व्यापार तनाव चरम पर हैं और कर्ज ऐतिहासिक तौर पर उच्च स्तर पर है, आईएमएफ की अगुवाई के लिये चुना जाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।’’

Open in App
ठळक मुद्देवह इस साल एक फरवरी से आठ अप्रैल तक विश्व बैंक समूह की भी अंतरिम अध्यक्ष रहीं। वह इससे पहले जनवरी 2017 से विश्व बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी थीं।

बुल्गारिया की अर्थशास्त्री क्रिस्टालिना जियॉर्जियेवा को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का नया प्रमुख चुना गया है। यह पहला मौका है जब किसी उभरती अर्थव्यवस्था से आईएमएफ के प्रमुख का चयन हुआ है।

जियॉर्जियेवा (66) क्रिस्टीन लगार्ड का स्थान लेंगी। उन्हें पांच साल के लिये नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल एक अक्टूबर से शुरू होगा। वह इससे पहले जनवरी 2017 से विश्व बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी थीं। वह इस साल एक फरवरी से आठ अप्रैल तक विश्व बैंक समूह की भी अंतरिम अध्यक्ष रहीं।

जियॉर्जियेवा ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसे समय में जब वैश्विक आर्थिक वृद्धि निराशाजनक है, व्यापार तनाव चरम पर हैं और कर्ज ऐतिहासिक तौर पर उच्च स्तर पर है, आईएमएफ की अगुवाई के लिये चुना जाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।’’

उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले देशों को संकट का जोखिम कम करने तथा प्रतिकूल परिस्थितिओं से जूझने के लिये तैयार होने में मदद करेंगी। उन्होंने आर्थिक विज्ञान में पीएचडी तथा राजनीतिक अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक शास्त्र में एमए किया है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट