लाइव न्यूज़ :

'मैं 24 घंटे के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर सकता हूं', US के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

By रुस्तम राणा | Updated: March 28, 2023 18:59 IST

अपने साक्षात्कार में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को 24 घंटे में रोकने का दावा किया है। दोनों देशों के बीच एक साल से ज्यादा समय से युद्ध जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देफॉक्स न्यूज के साथ इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह 24 घंटे के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर सकते हैंहालांकि यूएस के पूर्व राष्ट्रपति ने यह बताने से इनकार किया कि वह कैसे इस युद्ध को रोकेंगेसाथ ही उन्होंने इस युद्ध के परमाणु विश्व युद्ध में परिवर्तित होने की भी चेतावनी दी

Russia-Ukraine War: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार के दौरान दावा किया कि वह 24 घंटे के भीतर रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह शांति वार्ता की अध्यक्षता करके ऐसा करेंगे। हालांकि उन्होंने यह बताने से इनकार किया कि वह कैसे इस युद्ध को रोकेंगे। 

अपने इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि यदि अमेरिका में 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के अंत तक युद्ध समाप्त नहीं होता और यदि वह व्हाइट हाउस के लिए फिर से चुने जाते हैं, तो वह युद्ध को एक दिन के भीतर शांति समझौते के साथ खत्म कर सकते हैं। मीडिया आउटलेट से बात करते हुए, उन्होंने दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के वोलोदिमीर जेलेंस्की और खुद के बीच बातचीत आसान होगी।

ट्रंप ने कहा, "अगर यह हल नहीं होता है, तो मैं इसे 24 घंटों में जेलेंस्की और पुतिन के साथ हल कर दूंगा। इसके लिए एक बहुत ही आसान बातचीत होनी है, लेकिन मैं आपको यह नहीं बताना चाहता कि यह क्या होगी।“ उन्होंने कहा, "लेकिन बातचीत करना बहुत आसान है। मैं इसे एक दिन के भीतर सुलझा लूंगा, उनके बीच शांति हो जाएगी।"

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वार्ता "डेढ़ साल" के लिए शुरू नहीं होगी, "यह एक लंबा समय है"। इसके साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस बात की संभावना है कि इस बीच युद्ध और भी बदतर हो सकता है। रूसी राष्ट्रपति के साथ अपने अच्छे संबंधों पर चर्चा करते हुए, ट्रंप ने कहा कि यदि वह 2020 में कार्यालय में फिर से चुने जाते तो संघर्ष नहीं होता।

इसके अलावा, उन्होंने "परमाणु विश्व युद्ध" की भी चेतावनी दी। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, "अगर हमारे चुनाव के समय तक यह बात हल नहीं होती है तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। हम तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रहे हैं, जो परमाणु विश्वयुद्ध होगा।" 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकारूस-यूक्रेन विवादवोलोदिमीर जेलेंस्कीव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH