लाइव न्यूज़ :

गर्म हवा का गुब्बारा बिजली के तारों से टकराया, पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 27, 2021 08:55 IST

Open in App

न्यू मेक्सिको (अमेरिका), 27 जून (एपी) गर्म हवा के गुब्बारे (हॉट एयर बलून) के न्यू मेक्सिको के सबसे बड़े शहर अल्बुकर्के में बिजली के तारों से टकरा जाने से गुब्बारे में हवाई सैर का मजा ले रहे पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के प्रवक्ता गिल्बर्ट गालेगोस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब सात बजे शहर के पश्चिमी इलाके में हुई। हादसे में मारे गए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई और केवल इतना बताया गया कि पायलट सहित तीन पुरुषों और महिलाओं की मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि कई रंगो वाला गुब्बारा बिजली की तारों के ऊपर पहुंच गया। तारों की चपेट में आने के बाद इसमें आग लग गई और यह 30 मीटर नीचे गिर गया। सोशल मीडिया पर इस घटना के वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जिस स्थान पर गुब्बारा गिरा, वह भीड़-भाड़ वाला इलाका है और वहां मौजूद लोग दमकल विभाग को इसकी सूचना दे रहे हैं।

गालेगोस ने कहा कि अगर हवा तेज हो तो गर्म हवा के गुब्बारे को संभालना मुश्किल होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी