लाइव न्यूज़ :

हांगकांग के मीडिया जगत के दिग्गज जिम्मी लाई ने कहा कि उन्हें चीन नहीं भेजा गया

By भाषा | Updated: August 13, 2020 18:01 IST

लाई को उसी चर्चित नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था जिसे चीन ने 30 जून को यहां लागू किया था

Open in App
ठळक मुद्देलाई को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। लाई (71) ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता थी कि उन्हें मुख्यभूमि भेजा जा सकता है

हांगकांग के मीडिया जगत के दिग्गज कारोबारी जिम्मी लाई ने सुबह की कसरत समाप्त करके समाचार देखना शुरू ही किया था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आ गई। लाई ने बृहस्पतिवार को एक लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो बातचीत में बताया,‘‘ 15 से 20 पुलिस वाले थे। उन्होंने कहा कि वे मुझे गिरफ्तार करने आए हैं और वे राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग से थे।’’

दरअसल लाई को उसी चर्चित नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था जिसे चीन ने 30 जून को यहां लागू किया था और उसके विरोध में लंबे समय तक हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इस कानून के तहत लाई की गिरफ्तारी किसी हाई प्रोफाइल व्यक्ति की पहली गिरफ्तारी थी। उन पर कोई आरोप नहीं लगाए गए लेकिन उन्हें किसी अन्य देश अथवा कंपनी के साथ सांठगांठ करने के संदेह में 36 घंटे तक हिरासत में रखा गया।

लाई (71) ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता थी कि उन्हें मुख्यभूमि भेजा जा सकता है, जहां कानूनी तंत्र में कम संरक्षण हैं। लेकिन उनकी चिंता यह देख कर कम हुई कि अधिकारी मंदारिन भाषा में बात नहीं कर रहे हैं, जो कि मुख्यभूमि चीन की भाषा है।

लाई ने कहा,‘‘ मुझे थोड़ी सी राहत मिली... क्योंकि....मुझे समझ आ गया था कि मुझे चीन नहीं भेजा जाएगा।’’ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून कहता है कि कुछ मामले मुख्य भूमि चीन के अधिकार क्षेत्र में आ सकते हैं। चीनी और हांगकांग के अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों को स्थानीय स्तर पर देखा जाएगा। गिरफ्तारी के कई घंटों बाद पुलिस सबूतों की तलाश के लिए लाई को उनके कार्यालय और उनकी निजी नौका पर भी ले गई। उन्हें कई पुलिस थानों में भी ले जाया गया, क्योंकि एक में बिजली नहीं थी, जबकि दूसरे में फिंगरप्रिंट मशीन काम नहीं कर रही थी।

लाई नए कानून और चीन की सत्तारूढ़ पार्टी के कटु आलोचक रहे हैं। उन्होंने कहा,‘‘ अगर मुझे पता होता कि मैं यहीं रहूंगा अथवा किसी जेल में, तो क्या मैंने खुद में कोई बदलाव किया होता? मैंने इस बारे में सोचा और जवाब मिला ‘नहीं’ , क्यों यहीं मेरा चरित्र है। मैं इसी प्रकार से चीजों पर प्रतिक्रिया देता हूं।’’ लाई की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को निवेशकों ने उनके प्रति एकजुटता दिखाते हुए बड़ी संख्या में उनकी कंपनी ‘नेक्स्ट डिजिटल’ के स्टॉक खरीदे। 

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला