लाइव न्यूज़ :

एच एंड एम ने आलोचना के बाद ऑनलाइन नक्शा हटाया :चीन

By भाषा | Updated: April 2, 2021 20:27 IST

Open in App

बीजिंग, दो अप्रैल (एपी) चीन के नियामकों ने शुक्रवार को कहा कि एच एंड एम कंपनी ने सरकार की आलोचना के बाद ‘समस्या पैदा करने वाले ऑनलाइन नक्शे’ को बदलने पर सहमति जता दी है। शिनझियांग क्षेत्र में चीन की नीतियों को लेकर पश्चिमी देशों की सरकारों के साथ टकराव के बीच स्वीडिश खुदरा उत्पाद विक्रेता कंपनी पर दबाव बनाया गया है।

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने एच एंड एम, नाइकी के साथ ही जूतों तथा परिधानों की अन्य कंपनियों पर पिछले हफ्ते निशाना साधा था। इससे पहले अमेरिका, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और कनाडा ने चीन के उत्तर पश्चिम में शिनझियांग में दुर्व्यवहार के आरोपी अधिकारियों पर यात्रा और वित्तीय पाबंदियां लगाई थीं।

शंघाई शहर की सरकार की ओर से शुक्रवार को की गयी घोषणा में ब्योरा नहीं दिया गया लेकिन पर्यटन, परिधान और अन्य ब्रांडों पर इस बारे में दबाव बनाया गया है कि ताइवान और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों को उनकी वेबसाइटों पर क्यों दर्शाया गया है। चीन ताइवान के अपने क्षेत्र में होने का दावा करता है। एच एंड एम ने इस बाबत जानकारी देने के अनुरोध पर कोई जवाब नहीं दिया।

नगर सरकार ने कहा, ‘‘इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने एच एंड एम की वेबसाइट के प्रबंधन को जानकारी दी कि चीन का एक नक्शा समस्या पैदा करने वाला है और शंघाई के योजना तथा प्राकृतिक संसाधन के निगम ब्यूरो ने इसे तत्काल सही किये जाने का आदेश दिया है।’’

उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि एच एंड एम के प्रबंधकों ने नियामकों के साथ बैठक के लिए तलब किये जाने के बाद जल्द ही भूल सुधार ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'