लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में हिज्ब-उत-तहरीर का आतंकवादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 21, 2021 16:39 IST

Open in App

ढाका, 21 मई बांग्लादेश पुलिस ने आतंकवादी संगठन ‘हिज्ब-उत-तहरीर’ के 30 वर्षीय एक कथित आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।

ढाका ट्रिब्यून में शुक्रवार को प्रकाशित समाचार के मुताबिक आतंकवाद रोधी इकाई (एटीयू) ने एचएम मेहदी राणा को कॉक्स बाजार के जामटोली इलाके से बुधवार को गिरफ्तार किया।

खबर के मुताबिक राणा के खिलाफ उखिया पुलिस थाने में आंतकवाद रोधी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अखबार ने बताया कि राणा कॉक्स बाजार के पटुआखली इलाके में सऊदी अरब में रहने वाले अनिवासी बांग्लादेशी अबू ताहेर नामक व्यक्ति के घर में रह रहा था।

अखबार से बातचीत करते हुए एटीयू की सहायक पुलिस अधीक्षक वाहिदा परवीन ने बताया कि राणा इंटरनेट के जरिये आतंकवादी संगठन के संदेश का प्रसार कर रहा था।

परवीन ने बताया, ‘‘उसके संगठन के ऑनलाइन सम्मेलन में शामिल होने और अभियान चलाने के सबूत मिले हैं।’’

उन्होंने बताया कि राणा ने सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और बांग्लादेश के गैर सरकारी संगठन ब्यूरो में अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन के रूप में पंजीकृत बीआरएसी में काम करता है।

हिज्ब-उत-तहरीर अरबी नाम है जिसका अर्थ है ‘‘ मुक्ति की पार्टी’’। यह अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो अपना उद्देश्य इस्लामिक खिलाफत को दोबारा स्थापित करना और दुनिया में शरिया कानून लागू करना बताता है।

इस संगठन ने वर्ष 2000 में बांग्लादेश में अपनी गतिविधियां शुरू की और आतंकवादी गतिविधियों की वजह से वर्ष 2009 में सरकार ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'