लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के स्कूलों GIIS में जापानी छात्रों के बीच हिंदी सबसे अधिक लोकप्रिय भाषा, इसी स्कूल के जापानी छात्र ने पीएम मोदी से की थी हिंदी में बात

By भाषा | Updated: May 28, 2022 10:32 IST

स्कूल के अध्यक्ष तेमुर्निक ने कहा जीआईआईएस में भाषा संबंधी पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘सांस्कृतिक शिक्षा जापानी और प्रवासी छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों के बारे में गहराई से जानने और अनुभव करने का अवसर देती है।’

Open in App
ठळक मुद्देग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल’ (जीआईआईएस) के 16 संस्थानों में 15,000 छात्र हैंछह देशों में जीआईआईएस के संस्थान हैं

सिंगापुरः तोक्यो में ‘ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल’ (जीआईआईएस) में जापानी छात्रों के बीच हिंदी और फ्रेंच सबसे अधिक लोकप्रिय विदेशी भाषाएं हैं। जीआईआईएस के एक प्रमुख सदस्य अतुल तेमुर्निकर ने यह जानकारी दी। छह देशों में जीआईआईएस के संस्थान हैं। सिंगापुर में ‘ग्लोबल स्कूल्स फाउंडेशन’ के सह-संस्थापक एवं अध्यक्ष तेमुर्निक ने कहा कि जापानी छात्र अपनी संस्कृति को बचाए रखते हुए एशियाई और पश्चिमी संस्कृतियों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

GIIS के छात्र ने ही पीएम से की थी हिंदी में बात

‘ग्लोबल स्कूल्स फाउंडेशन’ के अध्यक्ष तेमुर्निक ने कहा जीआईआईएस में भाषा संबंधी पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘सांस्कृतिक शिक्षा जापानी और प्रवासी छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों के बारे में गहराई से जानने और अनुभव करने का अवसर देती है।’’ जीआईआईएस के 16 संस्थानों में 15,000 छात्र हैं। तेमुर्निकर ने जीआईआईएस ग्रेड पांच के एक जापानी छात्र का अनुभव साझा किया, जिसने इस सप्ताह की शुरुआत में जापान की दो दिवसीय यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों के साथ बातचीत के दौरान हिंदी में बात कर उन्हें चकित कर दिया था। छात्र रित्सुकी कोबायाशी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हिंदी में बात की और एक चित्र पर उनका ऑटोग्राफ मांगा जिसमें हिंदी, जापानी और अंग्रेजी में विवरण थे। प्रधानमंत्री इससे अभिभूत हुए और उन्होंने मुस्कुराते हुए छात्र से बात की।

भारत-जापान के लोगों के बीच संबंध लगभग एक सदी पुराने हैं

तेमुर्निकर ने कहा कि जापानी छात्रों के बीच हिंदी एक लोकप्रिय भाषा है और इसे कक्षा एक से 10 तक के दोनों पाठ्यक्रमों, ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन’ और ‘कैम्ब्रिज आईजीसीएसई’ में पढ़ाया जाता है। उन्होंने जापानी छात्रों की भाषाई विविधता को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत-जापान के लोगों के बीच संबंध लगभग एक सदी पुराने हैं। जीआईआईएस तोक्यो में 19 राष्ट्रों के छात्र पढ़ते हैं, जिनमें सबसे बड़ा समूह जापानी छात्रों का है। ये छात्र हिंदी, फ्रेंच, जापानी, संस्कृत, मंदारिन, अरबी और तमिल सहित 10 से अधिक भाषाएं सीखते हैं। तेमुर्निकर ने कहा कि संस्थान नियमित रूप से भाषा पर्व मसलन हिंदी दिवस, हिंदी प्रतियोगिता, हिंदी वाद-विवाद आदि आयोजित करता है और जापानी भाषा में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है। 

टॅग्स :हिन्दीजापानTokyo
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारततकनीक के जरिये मातृभाषाओं को बचाने की जरूरत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!