लाइव न्यूज़ :

इजराइल, फलस्तीन के बीच उच्च स्तरीय वार्ता ने सीधी बातचीत बहाल करने के द्वार खोले

By भाषा | Updated: September 30, 2021 12:34 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 30 सितंबर भारत ने कहा है कि इजराइल और फलस्तीन के बीच हाल में हुई ‘‘उच्च स्तरीय” वार्ता ने दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए एक “अनुकूल अवसर” मुहैया किया है। साथ ही कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस अवसर का उपयोग शांति वार्ता शुरू करने के लिए नए सिरे से प्रयास करने में करना चाहिए।

फलस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास और इजराइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने 30 अगस्त को मुलाकात की थी, जो इतने वर्षों में दोनों पक्षों के बीच पहली बैठक थी।

विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक) प्रकाश गुप्ता ने कहा, “इज़राइल, फ़लस्तीन और प्रमुख क्षेत्रीय राष्ट्रों के बीच हाल में हुई उच्च-स्तरीय वार्ता इज़राइल और फलस्तीन के बीच सीधी बातचीत को फिर से शुरू करने का अवसर प्रदान किया है।”

बुधवार को पश्चिम एशिया पर सुरक्षा परिषद की ब्रीफिंग में गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि परिषद, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और विशेष रूप से पश्चिम एशियाई चार देशों के समूह को इस अवसर का उपयोग इन वार्ताओं को शुरू करने के लिए नए सिरे से प्रयास करने में करना चाहिए।”

गुप्ता ने कहा कि भारत ऐसे प्रयासों में मदद के लिए तैयार है।

गुप्ता ने कहा कि भारत ने इजराइल सरकार और फलस्तीनी प्राधिकरण के बीच किए गए प्रयासों के साथ-साथ वेस्ट बैंक में सामाजिक-आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए इजराइल द्वारा की गई घोषणाओं पर भी “गौर" किया है।

उन्होंने कहा कि फ़लस्तीनी प्राधिकरण को 50 करोड़ शेकेल (15.5 करोड़ डॉलर) का ऋण देने की योजना, वेस्ट बैंक के क्षेत्र सी में फलस्तीनी आवासीय इकाइयों के निर्माण के लिए अतिरिक्त भवन परमिट, रोज़गार के लिए इज़राइल की यात्रा करने के लिए फलस्तीनियों के लिए वर्क परमिट में वृद्धि "सभी सही दिशा में उठाए गए कदम हैं। ”

भारत ने उम्मीद प्रकट की कि ये कदम इजराइल और फलस्तीनी प्राधिकरण के बीच आर्थिक और प्रशासनिक संबंधों को और मजबूत करने में मददगार होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब