लाइव न्यूज़ :

नेपाल में 6 लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर अचानक हुआ गायब, रेस्क्यू के लिए टीम रवाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2023 12:13 IST

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि नेपाल में मंगलवार को 6 लोगों को लेकर एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल में 6 लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर लापता 5 विदेशी हेलीकॉप्टर में थे सवार राहत-बचाव टीमें हुई रवाना

काठमांडू: नेपाल में मनांग एअर का एक हेलीकॉप्टर मंगलवार को माउंट एवरेस्ट के समीप लापता हो गया। हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार हैं। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक प्रताप बाबू तिवारी ने बताया कि 9एन-एएमवी हेलीकॉप्टर से, उसके उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही संपर्क टूट गया।

‘काठमांडू पोस्ट’ अखबार ने नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल के हवाले से बताया कि हेलीकॉप्टर ने राजधानी काठमांडू के लिए सुबह 09:45 मिनट पर सोलुखुंबु में सुरकी से उड़ान भरी थी। 

‘हिमालयन टाइम्स’ अखबार ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि प्रारंभिक खबरों के अनुसार, हेलीकॉप्टर में पायलट चेट गुरुंग के साथ कुल छह लोग सवार हैं।

गौरतलब है कि 6 लोगों को ले जा रहे इन हेलीकॉप्टर में 5 नागरिक विदेशी हैं। बताया जा रहा है कि कॉल साइन 9एनएमवी वाले हेलिकॉप्टर का सुबह करीब 10:15 बजे नियंत्रण टावर से संपर्क टूट गया। 

यात्रियों के हेलीकॉप्टर समेत लापता होने के बाद नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने ट्वीट कर जानकारी साझा की और बताया कि हेलीकॉप्टर और लोगों को खोजने के लिए और बचाव के लिए राहत-बचाव टीमों को रवाना कर दिया गया है। फिलहाल  एल्टीट्यूड एयर हेलीकॉप्टर काठमांडू से रवाना हो चुके हैं और लापता लोगों को खोजने में जुट गए हैं। 

 

टॅग्स :नेपालNepal Policeहेलीकॉप्टर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा