लाइव न्यूज़ :

तूफान निकोलस से खाड़ी तट में भारी बारिश की आशंका

By भाषा | Updated: September 13, 2021 09:30 IST

Open in App

मियामी (अमेरिका), 13 सितंबर (एपी) उष्णकटीबंधीय तूफान निकोलस के रविवार को टेक्सास तट की तरफ बढ़ने से टेक्सास, मेक्सिको और लुइसियाना के तटीय इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ आने का खतरा पैदा हो गया है।

मियामी में राष्ट्रीय तूफान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि टेक्सास तट के मध्य हिस्से और राज्य के तटीय इलाकों के लिए तूफान की चेतावनी जारी की गई है। निकोलस के सोमवार देर रात तक मध्य टेक्सास पहुंचने की आशंका है, जिसके बाद यहां भारी बारिश हो सकती है और अचानक बाढ़ और जलजमाव की समस्या पैदा हो सकती है।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने बचाव दलों और आपातकालीन चिकित्सा समूहों को टेक्सास खाड़ी तट तक के लिए तैयार रखा है। उन्होंने कहा कि वह तूफान पर करीब से निगरानी रख रहे हैं और टेक्सास के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

लुइसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवार्ड ने रविवार रात में राज्य में तूफान के दस्तक देने से पहले आपात स्थिति की घोषणा की। यह राज्य इससे पहले आए तूफान इडा और पिछले साल के तूफान लॉरा से अभी उबर ही रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'