लाइव न्यूज़ :

तूफान निकोलस से खाड़ी तट में भारी बारिश की आशंका

By भाषा | Updated: September 13, 2021 10:03 IST

Open in App

मियामी (अमेरिका), 13 सितंबर (एपी) उष्णकटिबंधीय तूफान निकोलस के रविवार को टेक्सास तट की तरफ बढ़ने से टेक्सास, मेक्सिको और लुइसियाना के तटीय इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ आने का खतरा पैदा हो गया है।

मियामी में राष्ट्रीय तूफान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि टेक्सास तट के मध्य हिस्से और राज्य के तटीय इलाकों के लिए तूफान की चेतावनी जारी की गई है। निकोलस के सोमवार देर रात तक मध्य टेक्सास पहुंचने की आशंका है, जिसके बाद यहां भारी बारिश हो सकती है और अचानक बाढ़ और जलजमाव की समस्या पैदा हो सकती है।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने बचाव दलों और आपातकालीन चिकित्सा समूहों को टेक्सास खाड़ी तट तक के लिए तैयार रखा है। उन्होंने कहा कि वह तूफान पर करीब से निगरानी रख रहे हैं और टेक्सास के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

लुइसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड ने रविवार रात में राज्य में तूफान के दस्तक देने से पहले आपात स्थिति की घोषणा की। यह राज्य इससे पहले आए तूफान इडा और पिछले साल के तूफान लॉरा से अभी उबर ही रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'