लाइव न्यूज़ :

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई शुरू हुई

By भाषा | Updated: February 8, 2021 14:10 IST

Open in App

यरूशलम, आठ फरवरी (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को यरूशलम की अदालत में अपने पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर औपचारिक रूप से जवाब देने के लिए पेश हुए। कुछ ही हफ्तों बाद यहां आम चुनाव होने हैं।

नेतन्याहू पर पिछले वर्ष तीन अलग मामलों में धोखाधड़ी, विश्वासघात और रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। हाल के महीनों में इजराइल के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर हर सप्ताहांत पर प्रदर्शन कर भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि नेतन्याहू कोरोना वायरस संकट से भी उचित तरीके से नहीं निबटे।

नेतन्याहू की पेशी के दौरान भी अदालत के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

आरोप है कि उन्होंने अपने सम्पन्न मित्रों से महंगे उपहार स्वीकार किए और अपने तथा अपने परिवार के पक्ष में खबरें दिखाने के बदले में मीडिया क्षेत्र के दिग्गजों को लाभ पहुंचाने के प्रस्ताव दिए।

इजराइल पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाले नेतन्याहू ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे जिन पर पद पर रहने के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों में मामला चला।

नेतन्याहू ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने पद से इस्तीफा देने से भी इनकार कर दिया है।

उनके खिलाफ मामला पिछले वर्ष मई में शुरू हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'