लाइव न्यूज़ :

सजा काट रही चीनी पत्रकार की सेहत बिगड़ी: वकील

By भाषा | Updated: August 17, 2021 17:51 IST

Open in App

ताइपे (ताइवान), 17 अगस्त (एपी) चीन के वुहान शहर में महामारी के शुरुआती दौर एवं लॉकडाउन के हालात से जुड़ी खबरें सामने लाने के बाद चार साल की सजा काट रही चीनी पत्रकार झांग झान का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पत्रकार के परिवार से बात करने वाले एक वकील ने कहा कि लंबे समय से भूख हड़ताल पर रहने के चलते झांग कफी कमजोर हो गई हैं।चीनी सोशल मीडिया पर एक समूह को भेजे गए झांग की मां के संदेश के मुताबिक, झांग को 31 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उनका वजन 40 किलोग्राम से भी कम है। झांग की मां की जेल यात्रा को लेकर उनसे बात करने वाले वकील पेंग योंघे ने कहा कि अधिकारियों ने पत्रकार की बिगड़ती सेहत के बारे में परिवार को अवगत कराया और उनसे जेल आने को कहा। उन्होंने बताया कि दो अगस्त को पत्रकार की मां और भाई शंघाई गए लेकिन उन्हें केवल फोन पर बात करने की अनुमति दी गई। पेंग ने कहा, '' हम केवल यही आशा करते हैं कि वह जेल से बाहर आए क्योंकि उनकी भूख हड़ताल सचमुच परेशान करने वाली है।'' चीन में कार्यरत एक मानवाधिकार कार्यकर्ता जेन वांग ने कहा कि चीन की जेलों में अस्पताल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत बदतर है। उल्लेखनीय है कि शंघाई की एक अदालत ने पिछले साल दिसंबर में झांग को ''झगड़ा करने एवं परेशानी बढ़ाने'' के आरोप में सजा सुनाई थी। यह एक ऐसा आरोप है जिसे आमतौर पर राजनीतिक मामलों में इस्तेमाल किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचीन ने ताइवानी पनडुब्बी की तुलना झाड़ू से की, मजाक उड़ाया और हथियार बनाने को मूर्खतापूर्ण कहा

विश्व"ताइवान बिकाऊ नहीं है", विदेश मंत्री जोसेफ वू ने एलन मस्क द्वारा ताइवान को चीन का हिस्सा बताने पर लगाई फटकार

विश्वतो क्या वुहान लैब में नहीं हुई कोविड की उत्पत्ति? अमेरिकी रिपोर्ट ने कहा- महामारी की उत्पत्ति का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिला

भारतचीनी सेना के लिए काम करने वाले वुहान के वैज्ञानिकों ने बनाया था कोरोनावायरस? चौंकाने वाली रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

भारतवुहान की लैब से लीक हुआ कोरोना वायरस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा