लाइव न्यूज़ :

हमास के अधिकारी ने कहा, “मिसाइलों की कोई कमी नहीं’’

By भाषा | Updated: May 21, 2021 11:06 IST

Open in App

बेरूत, 21 मई (एपी) गाजा की लड़ाई धीरे-धीरे शांत होने और संघर्षविराम की उम्मीदें बढ़ने के साथ ही हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को एक साक्षात्कार में कहा कि फलस्तीनी चरमपंथी समूह के पास ‘‘मिसाइलों की कोई कमी” नहीं है और अगर वह चाहे तो इजराइल पर कई महीनों तक मिसाइलें दागना जारी रख सकता है।

ओसामा हमदान ने हमास चरमपंथियों के साथ 11 दिन से जारी निर्मम युद्ध में संघर्षविराम की इजराइल की घोषणा से कुछ घंटे पहले यह बात कही। बृहस्पतिवार देर रात की घोषणा में बताया गया कि मिस्र के एक प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है।

हमदान ने कहा कि हमास का हाथ न आने वाला कमांडर मोहम्मद देफ, जिसकी इजराइल को दशकों से तलाश है, जिंदा है और गाजा सैन्य अभियानों का प्रभार अब भी उसके पास है।

देफ उर्फ अबु खालिद, गाजा में अब तक इजराइल का सबसे वांछित लक्ष्य रहा है। वह इजराइल के उसकी हत्या करने के कई प्रयासों में जीवित बच गया है और सार्वजनिक तौर पर बिरले ही कभी नजर आया है। इजराइली मीडिया ने कहा कि मौजूदा इजराइल-हमास युद्ध के दौरान दो बार और उसे मारने के विफल प्रयास किए गए। एक दशक में यह चौथा मौका था।

हमदान ने कहा कि देफ अब भी हमास के सैन्य शाखा कासम ब्रिगेड एवं अन्य धड़ों के “अभियान का प्रमुख है और संयुक्त अभियानों को निर्देशित कर रहा है।”

अपने इस बयान के लिए अधिकारी ने कोई साक्ष्य नहीं उपलब्ध कराए।

साक्षात्कार में, हमदान ने कहा कि उनका समूह अगर चाहे तो महीनों तक इजराइल पर बमबारी जारी रख सकता है।

हालांकि उन्होंने संघर्षविराम में भी भरोसा जताया।

हमदान, हमास के शक्तिशाली निर्णायक राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'