लाइव न्यूज़ :

Hamas-Israel war: मोहम्मद नामेह नासिर को मार गिराया इजराइल, गुस्साए हिज्बुल्ला सैन्य ठिकानों पर 200 से अधिक रॉकेट दागे, अब तक 38011 लोग मारे गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2024 16:05 IST

Hamas-Israel war: कई ठिकानों पर विस्फोटक ड्रोन भी भेजे हैं। 7 अक्टूबर से गाजा पर इजरायली हमलों में 38,011 लोग मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहताहतों की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।कई को बीच में ही नष्ट कर दिया गया। लेबनान-इजराइल सीमा पर महीनों से चल रहे संघर्ष में सबसे बड़ा हमला था।

Hamas-Israel war: अपने एक वरिष्ठ कमांडर की हत्या के प्रतिशोध में चरमपंथी संगठन हिज्बुल्ला ने इजराइल के कई सैन्य ठिकानों पर 200 से अधिक रॉकेट दागे हैं। संगठन की तरफ से यह जानकारी दी गयी। ईरान समर्थित आतंकवादी समूह द्वारा बृहस्पतिवार को किया गया हमला लेबनान-इजराइल सीमा पर महीनों से चल रहे संघर्ष में सबसे बड़ा हमला था। हाल के हफ्तों में इस इलाके में तनाव बढ़ गया था। इजराइली सेना ने कहा कि लेबनान से “कई प्रक्षेपास्त्र ” उसके क्षेत्र में दागे गये थे, जिनमें से कई को बीच में ही नष्ट कर दिया गया। हताहतों की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

इजराइल ने बुधवार को स्वीकार किया कि उसने एक दिन पहले दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के तीन क्षेत्रीय डिवीजनों में से एक का नेतृत्व करने वाले मोहम्मद नामेह नासिर को मार गिराया था। इसके कुछ घंटों बाद, हिजबुल्ला ने उत्तरी इजराइल और कब्जे वाले सीरियाई गोलन पहाड़ियों पर भारी आयुधों के साथ दर्जनों कत्युशा और फलक रॉकेट दागे। उसने बृहस्पतिवार को और अधिक रॉकेट दागे तथा कहा कि उसने कई ठिकानों पर विस्फोटक ड्रोन भी भेजे हैं। 7 अक्टूबर से गाजा पर इजरायली हमलों में 38,011 लोग मारे गए हैं।

टॅग्स :HamasIsrael
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल