लाइव न्यूज़ :

Haiti Emergency 2024: सशस्त्र गिरोह ने जेलों पर धावा बोला, 4000 कैदी भागे, हैती में आपातकाल और रात्रिकालीन कर्फ्यू की घोषणा, जानें लाइव अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2024 13:16 IST

Haiti Emergency 2024: सरकार ने कहा कि यह उन हत्यारों, अपहरणकर्ताओं और अन्य हिंसक अपराधियों को खोज निकालने के लिए लागू किया जाएगा जो जेल से फरार हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसभी कानूनी साधनों का इस्तेमाल करने का आदेश दिया गया है।सुरक्षा बल की तैनाती के वास्ते समर्थन जुटाने की कोशिश में पिछले सप्ताह विदेश यात्रा की थी।बदमाशों ने पुलिस थानों, देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और यहां तक कि फुटबॉल स्टेडियम तक को निशाना बनाया है।

Haiti Emergency 2024: हैती की सरकार ने सप्ताहांत में हुई हिंसा के बाद सड़कों पर नियंत्रण फिर से हासिल करने की कवायद में रविवार देर रात आपातकाल और रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। इस हिंसा के दौरान सशस्त्र गिरोह के सदस्यों ने देश की दो सबसे बड़ी जेलों पर धावा बोल दिया था। देश में 72 घंटे का आपातकाल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सरकार ने कहा कि यह उन हत्यारों, अपहरणकर्ताओं और अन्य हिंसक अपराधियों को खोज निकालने के लिए लागू किया जाएगा जो जेल से फरार हो गए हैं। बढ़ती हिंसा के बीच 4000 कैदी भाग गए।

कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में काम कर रहे वित्त मंत्री पैट्रिक बायोवर्ट ने एक बयान में कहा, ‘‘पुलिस को कर्फ्यू लागू करने और सभी अपराधियों को पकड़ने के लिए सभी कानूनी साधनों का इस्तेमाल करने का आदेश दिया गया है।’’ प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने देश में बढ़ते शक्तिशाली अपराध समूहों के साथ संघर्ष में स्थिरता लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थित सुरक्षा बल की तैनाती के वास्ते समर्थन जुटाने की कोशिश में पिछले सप्ताह विदेश यात्रा की थी।

हैती में गिरोहों द्वारा पोर्ट ऑ प्रिंस में सरकारी संस्थानों पर हमले बढ़ने के बीच गत सप्ताहांत हुई हिंसा में बृहस्पतिवार से अब तक कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी है जिनमें से चार पुलिस अधिकारी हैं। बदमाशों ने पुलिस थानों, देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और यहां तक कि फुटबॉल स्टेडियम तक को निशाना बनाया है।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा