लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने स्कूल पर किया हमला, 39 छात्रों का अपहरण किया

By भाषा | Updated: March 13, 2021 10:11 IST

पुलिस ने बताया कि कदूना राज्य के अफका क्षेत्र में स्थित ‘फेडरल कालेज ऑफ फॉरेस्ट्री मेकनाईजेशन’ में बृहस्पतिवार देर रात बंदूकधारियों ने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलापता छात्रों की संख्या 39 है, जिनमें से 23 लड़कियां और 16 लड़के हैं।स्कूल के कई कर्मचारियों को भी अगवा किया गया है।

लागोस: बंदूकधारियों ने उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के एक स्कूल पर हमला कर 39 छात्रों का अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कुछ हफ्ते पहले ही क्षेत्र में इसी प्रकार से सामूहिक अपहरण किए जाने की घटना सामने आई थी।

पुलिस ने बताया कि कदूना राज्य के अफका क्षेत्र में स्थित ‘फेडरल कालेज ऑफ फॉरेस्ट्री मेकनाईजेशन’ में बृहस्पतिवार देर रात बंदूकधारियों ने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। कदूना राज्य के गृह मंत्रालय में आयुक्त सैमुएल अरुवान ने एक वक्तव्य में कहा, “लापता छात्रों की संख्या 39 है, जिनमें से 23 लड़कियां और 16 लड़के हैं।”

उन्होंने कहा कि स्कूल के कई कर्मचारियों को भी अगवा किया गया है। अरुवान ने कहा कि सशस्त्र डाकुओं के एक बड़े समूह ने हमला किया, इस पर सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और 180 कर्मचारियों और छात्रों को बचा लिया। उन्होंने कहा कि कुछ छात्र घायल हैं जिनका सैन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

अरुवान ने कहा कि लापता छात्रों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बल प्रयास कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने कहा कि महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने घटना की निंदा की है और बंधकों को तत्काल छोड़ने को कहा है। एपी यश शोभना शोभना

टॅग्स :नाइजीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNigeria Boat Capsize: योबे में नाव पलटी, 25 लोगों की मौत और 14 लापता

विश्वअमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS आतंकियों पर गिराए बम, जानिए ट्रंप ने क्यों दिए एयरस्ट्राइक के आदेश

विश्वNigeria School Horror: 303 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों को बनाया बंधक, नाइजीरिया के कैथोलिक स्कूल सेंट मैरीज घटना, उम्र 10 से 18 साल के बीच

विश्वISIS ने नाइजीरियाई ब्रिगेडियर जनरल की हत्या का किया दावा, सेना ने किया इनकार

विश्वनाइजीरियाः माध्यमिक विद्यालय से डकैतों ने 25 लड़कियों का किया अपहरण, कर्मचारी की मौत और अन्य घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा