लाइव न्यूज़ :

#MeToo: Google ने लिया बड़ा एक्शन, यौन शोषण के आरोपों के चलते 48 लोगों को नौकरी से निकाला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 26, 2018 09:18 IST

Google Fires 48 Employee for sexual harassment allegations: गूगल ने हाल ही में बड़ा कदम उठाते हुए 48 लोगों को यौन शोषण के आरोपों के चलते कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखाया है

Open in App

गूगल ने हाल ही में बड़ा कदम उठाते हुए  48 लोगों को  यौन शोषण  के आरोपों के चलते कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखाया है। खबर के अनुसार कंपनी ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों समेत 48 लोगों को यौन शोषण के आरोपों के चलते बाहर निकाल दिया है।

खबर के अनुसार  कंपनी के कर्मचारियों को जारी किए गए पत्र में कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव सुंदर पिचाई ने कहा है कि इस तरह का व्यवहार करने वालों के खिलाफ कंपनी कठोर फैसला ले रही है। कहा गया है कि अब तक 2016 से अब तक 48 लोगों को कंपनी से निकाला जा चुका है।

न्यूयार्क टाइम्स अखबार में कंपनी की ओर से यह पत्र उस रिपोर्ट के जवाब में जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि अनुचित आचरण के आरोपों का सामना कर रहे एंड्रॉइड क्रिएटर एंडी रुबिन को कंपनी से निकालने के लिए 90 मिलियन डॉलर (6.59 अरब रुपए) दिए गए। 

वहीं, खबर के अनुसार सुंदर पिचाई के पत्र में कहा गया है कि गूगल सुरक्षित और समावेशी कार्यस्थल प्रदान करने के बारे में गंभीर है। इतना ही नहीं पिचाई के द्वारा कहा गया है कि हम आपको बताना चाहते हैं हम यौन उत्पीड़न या अनुचित आचरण के बारे में आई हर शिकायत की समीक्षा करते हैं, हम जांच और  कार्रवाई करते हैं।

इतना ही नहीं खबर के अनुसार गूगल की एक जांच में पाया गया था कि महिला की शिकायत सच है, हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन 48 लोगों को फिलहाल बाहर का रास्ता कंपनी से दिखा दिया गया है। 

टॅग्स :गूगलसुंदर पिचाईयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल