लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ से स्वीकृत टीकों के निर्माता कोवैक्स को प्राथमिकता दें: विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख

By भाषा | Updated: November 4, 2021 23:48 IST

Open in App

जिनेवा, चार नवंबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 रोधी जिन टीकों को डब्ल्यूएचओ से आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है उनके निर्माताओं को अपने शेयरधारकों के मुनाफे के बजाय कोवैक्स को प्राथमिकता देनी चाहिए।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने यह टिप्पणी डब्ल्यूएचओ द्वारा भारत बायोटेक के कोविड रोधी टीके ‘कोवैक्सीन’ को आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने के एक दिन बाद की है।

उन्होंने कोरोना वायरस पर मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “ कल हमने एक और टीका शामिल किया है। कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध किया गया है। यह सुरक्षा, प्रभावकारिता और गुणवत्ता के लिए डब्ल्यूएचओ की वैधता प्राप्त करने वाला आठवां टीका है।”

घेब्रेयेसस ने कहा, “ हम डब्ल्यूएचओ द्वारा आपात उपयोग के लिए सूचीबद्ध टीकों के निर्माताओं से शेयरधारकों के लाभ के बजाय कोवैक्स को प्राथमिकता देने का आह्वान करते रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि जिन टीकों को डब्ल्यूएचओ से अभी आपात इस्तेमाल की मंजूरी नहीं मिली है, वे उससे संपर्क करें और चर्चा करें कि प्रक्रिया को तेज़ कैसे किया जा सकता है।

कोवैक्स, एक वैश्विक पहल है जिसका लक्ष्य टीके तक समतापूर्ण पहुंच उपलब्ध कराना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला