लाइव न्यूज़ :

जर्मनी ने अफगानिस्तान के प्रवासियों के वापस उनके देश भेजने पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:05 IST

Open in App

बर्लिन, 11 अगस्त (एपी) जर्मनी ने अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों के बढ़त बनाने से पैदा हुए तनावपूर्ण सुरक्षा हालात के चलते अफगानी प्रवासियों को वापस उनके देश भेजने पर रोक लगा दी है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता स्टीव ऑल्टर ने कहा कि गृह मंत्री होर्स्ट सीहोफर ने ''फिलहाल के लिये'' रोक लगाने केा आदेश दिया है।

इससे पहले ऑल्टर ने कहा था कि जर्मनी में रह रहे लगभग 30 हजार अफगानिस्तानियों को देश छोड़ना है।

ऑल्टर ने पत्रकारों से कहा कि मंत्रालय का मानना है कि जर्मनी में रह रहे ऐसे लोगों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की जरूरत है।

पिछले सप्ताह यूरोपीय संघ के छह अन्य सदस्य देशों ने कहा था कि अफगानिस्तान सरकार तीन महीने में इस मामले में कोई ठोस योजना नहीं बना पाई है। ऐसे में अफगानिस्तान के प्रवासियों को जबरन उनके देश भेजने की प्रक्रिया जारी रहनी चाहिये।

पांच अगस्त के एक पत्र में ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, डेनमार्क, जर्मनी, ग्रीस और नीदरलैंड ने यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा से यह सुनिश्चित करने के लिये अफगान सरकार से वार्ता तेज करने कहा था कि शरणार्थियों का निर्वासन जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'