लाइव न्यूज़ :

जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार ने रैली निकाली

By भाषा | Updated: May 24, 2021 11:15 IST

Open in App

मिनियापोलिस (अमेरिका), 24 मई (एपी) अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड और पुलिस की कार्रवाई में मारे गए अन्य लोगों के परिजन, कार्यकर्ताओं और मिनियापोलिस के नागरिकों ने फ्लॉयड की बरसी पर रविवार को एक रैली में हिस्सा लिया।

सैकड़ों लोग मिनियापोलिस में उस अदालत के बाहर रैली के लिए एकत्र हुए, जहां फ्लॉयड की हत्या के मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन के खिलाफ सुनवाई एक महीने पहले पूरी हुई थी। इस रैली में लोगों के फ्लॉयड और फिलैंडो कास्टिले समेत पुलिस की कार्रवाई में मारे गए अश्वेत लोगों की तस्वीरें पकड़ रखी थीं।

फ्लॉयड की बहन ब्रिगेट ने रविवार को आयोजित रैली में कहा, ‘‘यह लंबा साल रहा। यह दु:ख भरा साल रहा। मेरा और मेरे परिवार का जीवन पलक झपकते की बदल गया और इसके पीछे का कारण मुझे अभी तक नहीं पता।’’

इस रैली को फ्लॉयड के परिवार के वकील बेन क्रम्प, कार्यकर्ता अल शार्पटन और कई स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

फ्लॉयड की मौत को मंगलवार को एक साल पूरा हो जाएगा।

पुलिस अधिकारी चाउविन (45) ने फ्लॉयड की गर्दन पर अपने घुटने से नौ मिनट से ज्यादा वक्त तक दबाव बनाकर उसे जमीन पर गिराये रखा था जबकि वह बार-बार कहता रहा कि उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। अंतत: उसने दम तोड़ दिया। फ्लॉयड की निर्मम मौत के बाद देश भर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे।

उत्तरी कैरोलीना में फ्लॉयड के जन्मस्थल फेयेटविले में एक गैर सरकारी संगठन ‘जॉर्ज फ्लॉयड मेमोरियल फाउंडेशन’ फ्लॉयड की पुण्यतिथि पर इस सप्ताहांत और अगले की सप्ताह की शुरुआत में कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

इन कार्यक्रमों के तहत रविवार को एक रैली और मार्च का आयोजन किया गया।

अश्वेत समुदायों के प्रति नस्ली मतभेद के खिलाफ आवाज उठाने के लिए फ्लॉयड के परिजन ने सितंबर 2020 में गैर सरकारी संगठन शुरू किया था।

न्यूयॉर्क में रविवार को एक रैली में भाग लेने वाले फ्लॉयड के भाई टेरेंस ने समर्थकों से उनके भाई एवं नस्ली हिंसा के पीड़ितों को हमेशा याद रखने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल