लाइव न्यूज़ :

‘जनरल रावत का बयान तथ्यों से परे’ : चीन की सेना

By भाषा | Updated: April 29, 2021 18:16 IST

Open in App

बीजिंग, 29 अप्रैल प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का यह बयान कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने पूर्वी लद्दाख में यथास्थिति बदलने का प्रयास किया ‘‘पूरी तरह से तथ्यों से परे’’ है। यह बात बृहस्पतिवार को चीन की सेना ने कही।

जनरल रावत ने कहा था कि उत्तरी सीमा पर यथास्थिति बदलने से रोकने के लिए भारत पूरी दृढ़ता से खड़ा है और देश ने साबित किया है कि वह किसी दबाव में पीछे नहीं हटेगा। इसके बाद चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता का यह बयान सामने आया है।

जनरल रावत ने 15 अप्रैल को नयी दिल्ली में रायसीना डायलॉग में कहा था, ‘‘उन्होंने कोशिश की कि बिना बल का इस्तेमाल किए बाधा डालने वाली प्रौद्योगिकी के माध्यम से वे यथास्थिति बदल देंगे... उन्होंने सोचा कि एक देश के तौर पर भारत उस दबाव में झुक जाएगा जो वे अपनी प्रौद्योगिकी दक्षता के मार्फत डाल रहे थे।’’

उन्होंने डिजिटल सम्मेलन में कहा था, ‘‘लेकिन मेरा मानना है कि उत्तरी सीमा पर भारत पूरी दृढ़ता के साथ खड़ा रहा और हमने साबित किया है कि हम पीछे नहीं हटेंगे।’’

जनरल रावत के बयान पर जब चीन से जवाब मांगा गया तो चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल वू कियान ने इसे ‘‘खारिज’’कर दिया। यह जानकारी चीन की सेना की आधिकारिक वेबसाइट ने दी।

खबर में बताया गया, ‘‘वरिष्ठ कर्नल वू ने राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में 29 अप्रैल को कहा कि भारतीय पक्ष का बयान तथ्यों से परे है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चीन-भारत सीमा के पश्चिमी हिस्से में स्थिति के बारे में चीन ने विस्तार से बता दिया है और जिम्मेदारी चीन की नहीं है।’’

वू ने कहा, ‘‘भारत और चीन के संयुक्त प्रयास से सीमा पर तैनात सुरक्षा बल हाल में गलवान घाटी और पैंगोंग झील इलाके में पीछे चले गए हैं और पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में स्थिति में सुधार आया है।’’

वू ने कहा कि चीन-भारत सीमा मुद्दे पर चीन का रूख स्पष्ट और सतत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?