लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में बहुपक्षीय आतंकवाद रोधी अभ्यास के समापन समारोह में शामिल हुए जनरल नरवणे

By भाषा | Updated: April 12, 2021 19:02 IST

Open in App

ढाका, 12 अप्रैल थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे सोमवार को बांग्लादेश में बहुपक्षीय आतंकवाद रोधी अभ्यास के समापन समारोह में शामिल हुए और उन्होंने इस अभ्यास में भागीदारी करने वाले भारतीय सैनिकों की सराहना की।

भारतीय सेना के अतिरिक्त जनसूचना महानिदेशालय (एडीजी पीआई) ने ट्वीट किया, ‘‘जनरल एम एम नरवणे बहुपक्षीय अभ्यास ‘शांतिर ओग्रोसेना 2021’ में शामिल हुए और अभ्यास में भागीदारी करने वाले सैनिकों को संबोधित किया।’’

इसने एक अन्य ट्वीट में कहा कि नरवणे ने ‘शांतिर ओग्रोसेना’ (शांति के अग्रदूत सैनिक) 2021 अभ्यास में शामिल भारतीय सैनिकों से बात भी की और प्रशिक्षण तथा पेशेवर कौशल के उनके उच्च मानकों की सराहना की।

अभ्यास में भारतीय सेना के 30 कर्मी शामिल हुए।

एडीजी पीआई ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना समारोह की मुख्य अतिथि थीं।

चार अप्रैल से शुरू हुए अभ्यास में भारत, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका के सैनिकों ने भाग लिया, जबकि अमेरिका, ब्रिटेन, तुर्की, कुवैत, सिंगापुर और सऊदी अरब के सैन्य सदस्य इसमें पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए।

जनरल नरवणे ने बृहस्पतिवार से शुरू हुई बांग्लादेश की पांच दिन की अपनी यात्रा के अंतिम दिन इस अभ्यास के समापन समारोह में शिरकत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?