लाइव न्यूज़ :

संरा की गाजा की तात्कालिक सहायता एवं ढांचागत मरम्मत के लिए 9.5 करोड़ डॉलर की सहायता की अपील

By भाषा | Updated: May 27, 2021 23:11 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 27 मई (एपी) संयुक्त राष्ट्र ने तत्काल मानवीय जरूरतों एवं अहम अवसंरचनाओं की मरम्मत के वास्ते अगले तीन महीने में गाजा के लिए 9.5 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए बृहस्पतिवार को आपात अपील की।

इनमें अस्पताल, स्कूल, पानी एवं सीवर सुविधाएं एवं अन्य बुनियादी ढांचे शामिल हैं जो इजराइल एवं गाजा के उग्रवादी हमास शासकों के बीच हाल की लड़ाई में नष्ट हो गये या उन्हें क्षति पहुंची।

गाजा में संयुक्त राष्ट्र मानवीय संयोजक लिन हस्टिंग ने एक आनलाइन संवाददाता संम्मेलन में दानकर्ताओं से उदारतापूर्वक दान करने की अपील की और कहा कि उनका लक्ष्य सहायता के लिए दस लाख लोगों तक पहुंचना हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं तत्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्काल मानवीय सहायता का आह्वान कर रही हूं।’’

हस्टिंग ने कहा कि इस लड़ाई के चलते 800000 लोग पाइप वाले पानी से वंचित हैं, बिन शोधित सीवर पानी समुद्र में जा रहा है, 58 शैक्षणिक संस्थान क्षतिग्रस्त हो गये है, 1000 आवासीय एवं वाणिज्यिक इकाइयां नष्ट हो गयी। उनके अनुसार छह अस्पताल एवं 11 स्वास्थ्य केंद्र भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि 9.5 करोड़ डॉलर भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, दवाइयां, ढांचों के त्वरित मरम्मत आदि के लिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'