लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः गैंगरेप पीड़िता पुलिस स्टेशन गई थी बयान दर्ज कराने, अधिकारी ने बनाया हवस का शिकार   

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 18, 2019 12:44 IST

पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार, ऊंच शरीफ शहर की रहने वाली महिला ने दावा किया है पुलिस अधिकारी उसको इंटरव्यू लेने के बहाने अपने घर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Open in App

पाकिस्तान में एक शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां सामूहिक बलात्कार की शिकार एक महिला के साथ पुलिस अधिकारी ने बलात्कार किया। ऐसा पीड़िता ने दावा किया है। बताया गया है कि पुलिस अधिकारी ने उसे दुष्कर्म से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए बुलाया था।    

पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार, ऊंच शरीफ शहर की रहने वाली महिला ने दावा किया है पुलिस अधिकारी उसको इंटरव्यू लेने के बहाने अपने घर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया।वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि इस बारे में किसी को भी बताने की गलती भी न करना। 

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दो लोगों द्वारा बलात्कार किए जाने की रिपोर्ट पीड़िता ने अहमदपुर ईस्ट पुलिस स्टेशन दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने 12 फरवरी को पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था और दावा किया कि वह उसका बयान दर्ज करना चाहता है।

मामला सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया और पाकिस्तान पुलिस ने तत्काल प्रभाव से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि पाकिस्तान में लगातार यौन शोषण की घटनाएं आ रही हैं। बीते साल नवंबर में पाकिस्तान के एक हॉस्पिटल में बेहोश महिला के साथ स्टाफ द्वारा रेप करने की घटना सामने आई थी।

टॅग्स :गैंगरेपरेपपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

विश्व अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट