लाइव न्यूज़ :

जी-7 सम्मेलन: ब्रिटेन नया टीका केन्द्र स्थापित करेगा

By भाषा | Updated: June 12, 2021 20:08 IST

Open in App

लंदन, 12 जून ब्रिटेन एक नया पशु टीका विकास केंद्र स्थापित करेगा जिसका उद्देश्य मानव आबादी में वायरस के प्रवेश को रोकना होगा। कॉर्नवाल के कार्बिस बे में जी-7 देशों के नेताओं द्वारा शनिवार को तैयार किये गये एक ऐतिहासिक वैश्विक स्वास्थ्य घोषणा पत्र में यह सहमति बनी है।

तथाकथित ‘‘कार्बिस बे डिक्लेरेशन’’ दुनिया के प्रमुख लोकतंत्रों को उन उपायों की एक श्रृंखला के लिए प्रतिबद्ध करेगा जो पहले 100 दिनों की महत्वपूर्ण अवधि के भीतर भविष्य की महामारियों को खत्म करने के लिए तैयार किए गए हैं।

जी-7 देशों ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान के साथ-साथ यूरोपीय संघ वैश्विक स्वास्थ्य पर चर्चा में शामिल हुए। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘‘पिछले वर्ष में दुनिया ने कोरोना वायरस के कई प्रभावी टीके विकसित किए हैं, लाइसेंस प्राप्त किया है और उन्हें तेजी से निर्मित किया है और अब ये लोगों को मिल रहे है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वास्तव में कोरोना वायरस को हराने और ठीक होने के लिए हमें इस तरह की महामारी को फिर से होने से रोकने की आवश्यकता है। इसका मतलब है कि पिछले 18 महीनों से सबक सीखना और अगली बार कुछ अलग करना है। मुझे गर्व है कि आज पहली बार दुनिया के प्रमुख लोकतंत्र यह सुनिश्चित करने के लिए एक साथ आए हैं कि हम फिर कभी इसमें नहीं फसेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल