लाइव न्यूज़ :

G7 Summit Updates: इजराइल-ईरान संघर्ष और व्यापार युद्ध के बीच मिल रहे जी-7 नेता?, बैठक में कई मुद्दे होंगे गंभीर, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2025 10:00 IST

G7 Summit Live Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने के संबंध में इजराइल द्वारा अमेरिका के समक्ष प्रस्तुत की गई योजना पर हाल में वीटो किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने यह जानकारी दी और जिससे यह पता चलता है कि इजराइल की योजना कितनी दूर तक की थी।ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ-साथ अन्य वैश्विक नेताओं के साथ चर्चा की है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बैठक के अंत में संयुक्त वक्तव्य या विज्ञप्ति जारी करने की परंपरा को छोड़ने का निर्णय लिया है।

कनानास्किसः दुनिया की कुछ सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्थाओं वाले देशों के नेता कनाडा के रॉकीज में जी-7 की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यह सम्मेलन इजराइल-ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सहयोगियों तथा प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ लगाए जा रहे उच्च शुल्क से उपजे तनाव के बीच हो रही है। ईरान पर इजराइल के हमले और तेहरान की जवाबी कार्रवाई ने कई वैश्विक नेताओं को हतप्रभ कर दिया है। उनका मानना है कि यह एक अधिक अस्थिर विश्व का नवीनतम संकेत है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने के संबंध में इजराइल द्वारा अमेरिका के समक्ष प्रस्तुत की गई योजना पर हाल में वीटो किया था। अमेरिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी और जिससे यह पता चलता है कि इजराइल की योजना कितनी दूर तक की थी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने कहा कि उन्होंने तनाव को कम करने के प्रयासों पर ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ-साथ अन्य वैश्विक नेताओं के साथ चर्चा की है। शिखर सम्मेलन के मेजबान के रूप में, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बैठक के अंत में संयुक्त वक्तव्य या विज्ञप्ति जारी करने की परंपरा को छोड़ने का निर्णय लिया है।

अन्य नेता ट्रंप से बात कर उन्हें शुल्क लगाने से रोकने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। इसलिए इस शिखर सम्मेलन के एकता के प्रदर्शन के बजाय द्विपक्षीय वार्ताओं की श्रृंखला बनने की आशंका है। ट्रंप शिखर सम्मेलन के केंद्र बिंदु में हैं। ट्रंप पूर्व में कनाडा को 51वां राज्य बनाने और ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की धमकी दे चुके हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार को कनाडा जाने से पहले बेहद प्रतीकात्मक कदम के तौर पर ग्रीनलैंड पहुंचे। मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि ग्रीनलैंड की यात्रा इस बात की याद दिलाती है कि पेरिस संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सीमाओं की सुचिता बनाए रखने के सिद्धांतों का समर्थन करता है, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र में निहित है।

ट्रंप, शिखर सम्मेलन कार्यक्रम शुरू होने से पहले सोमवार सुबह कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। जी-7 का हिस्सा नहीं होने के बावजूद कार्नी ने शिखर सम्मेलन के लिए भारत, यूक्रेन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, मेक्सिको और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शीर्ष नेतृत्व को आमंत्रित किया है।

उम्मीद है कि जी-7 के मुख्य एजेंडे में अमेरिका के शुल्क से बचना सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बना रहेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह जी-7 में किसी व्यापार समझौते की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं, ट्रंप ने कहा, ‘‘हमारे पास अपने व्यापार समझौते हैं। हमें बस एक पत्र भेजना है, 'आपको यह भुगतान करना होगा।'

लेकिन मुझे लगता है कि हम कुछ नए व्यापार समझौते करेंगे।’’ शिखर सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं और उम्मीद है कि वह ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इससे पहले जेलेंस्की और ट्रंप के बीच अमेरिका में ओवल ऑफिस में मुलाकात हो चुकी है।

टॅग्स :G-7अमेरिकाइजराइलईरानIran
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा