लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप की इस बात को लेकर बेहद खफा हो गया चीन, जवाबी कार्रवाई की दे डाली धमकी

By भाषा | Updated: November 28, 2019 13:06 IST

चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ,‘‘इसकी प्रकृति अत्यंत घृणित है, और इसके इरादे बेहद भयावह।’’ हालांकि बयान में यह नहीं कहा गया है कि बीजिंग किस प्रकार के कदम उठा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हांगकांग में लोकतंत्र की मांग के लिए चल रहे प्रदर्शनों का समर्थन करने संबंधी एक विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।इससे चीन बेहद खफा है और उसने अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हांगकांग में लोकतंत्र की मांग के लिए चल रहे प्रदर्शनों का समर्थन करने संबंधी एक विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिससे चीन बेहद खफा है और उसने अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ,‘‘इसकी प्रकृति अत्यंत घृणित है, और इसके इरादे बेहद भयावह।’’ हालांकि बयान में यह नहीं कहा गया है कि बीजिंग किस प्रकार के कदम उठा सकता है।

ट्रंप ने बुधवार को हांगकांग में लोकतंत्र और मानवाधिकार के समर्थन वाले एक विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए। इस विधेयक के तहत हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों के मानवाधिकारों का हनन करने वाले अधिकारियों पर पाबंदियां लगाने का प्रस्ताव है।

अमेरिकी संसद के दोनों सदनों प्रतिनिधिसभा और सीनेट से यह विधेयक पारित हो चुका है। प्रतिनिधिसभा में इस विधेयक के समर्थन में 417 वोट पड़े और विरोध में सिर्फ एक। वहीं सीनेट में यह विधेयक सर्वसम्मति से पारित हुआ।

हांगकांग मानवाधिकार एवं लोकतंत्र अधिनियम 2019 संयुक्त राज्य-हांगकांग नीति अधिनियम 1992 का संशोधन है। ट्रंप ने एक बयान में कहा, “मैं चीन के राष्ट्रपति शी और हांगकांग की जनता का सम्मान करता हूं और मैं इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर रहा हूं।” जबकि इस सप्ताह के शरूआत में ट्रंप ने संकेत दिए थे कि वह इस विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपचीनअमेरिकाहॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल