लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति ने मिस्र, फलस्तीन के नेताओं से बात की

By भाषा | Updated: November 3, 2020 21:32 IST

Open in App

पेरिस, तीन नवंबर (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने उनके देश में हुए तीन इस्लामी चरमपंथी हमलों और मुस्लिम देशों में फ्रांस के खिलाफ जारी विरोध के करीब एक सप्ताह बाद मिस्र और फलस्तीन के नेताओं से बात की।

मैक्रों फ्रांस के मूल्यों का बचाव करते हुए तनाव को कम करने के साथ ही गलतफहमियों को दूर करना चाहते हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी और फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने उन्हें समर्थन की पेशकश की है।

फ्रांसीसी पत्रिका शार्ली एब्दो में छपे पैगंबर के कार्टून को लेकर हाल के दिनों में पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया में प्रदर्शनकारी अपना रोष जता रहे हैं।

मैक्रों के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अल-सीसी ने फ्रांस के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की और हमलों के साथ-साथ विरोध प्रदर्शनों की भी निंदा की।

अल-सीसी के कार्यालय ने बताया कि मिस्र के राष्ट्रपति ने सोमवार को फोन पर हुई वार्ता के दौरान मैक्रों से कहा कि अलग-अलग धर्मों के बीच सह-अस्तित्व को ''बातचीत, समझ, आपसी सम्मान और धार्मिक प्रतीकों के पक्षपात के बिना बढ़ावा दिया जाना चाहिए।''

वहीं, फलस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी के मुताबिक, राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि अब्बास ने बातचीत के दौरान सभी धर्मों एवं धार्मिक प्रतीकों के सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया और चरमपंथ, हिंसा और आतंकवाद को नकारने की भी बात कही जबकि मैक्रों ने ''इस्लाम और इस्लामिक देशों के लिए अपना सम्मान'' जताया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'