लाइव न्यूज़ :

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने रवांडा के नरसंहार के लिए जिम्मेदारी ली

By भाषा | Updated: May 27, 2021 17:03 IST

Open in App

किगाली, 27 मई (एपी) रवांडा की यात्रा पर अहम भाषण देते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कहा कि मध्य अफ्रीकी देश में 1994 के नरसंहार में फ्रांस की भारी जिम्मेदारी है।

फ्रांसीसी नेता ने राजधानी किगाली में नरसंहार स्मारक पर बृहस्पतिवार को कहा कि फ्रांस नरसंहार में ‘‘साथी नहीं था’’ लेकिन उसने रवांडा के ‘‘नरसंहार शासन’’ का पक्ष लिया और इसलिए उस पर इसकी भारी जिम्मेदारी है।

मैक्रों ने कहा, ‘‘फ्रांस की रवांडा में एक भूमिका, एक इतिहास और एक राजनीतिक जिम्मेदारी है। सच जानने के बावजूद लंबे वक्त तक चुप रहकर रवांडा के लोगों को दी पीड़ा को पहचानना भी एक कर्तव्य है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब नरसंहार शुरू हुआ तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए तीन महीने का वक्त लगा और हम सभी ने हजारों पीड़ितों को बेसहारा छोड़ दिया।’’

उन्होंने कहा कि फ्रांस की नाकामी से दोनों देशों के बीच ‘‘27 साल तक दूरियां’’ रही।

मैक्रों ने कहा, ‘‘मुझे हमारी जिम्मेदारी लेने के लिए आना पड़ा।’’

फ्रांसीसी राष्ट्रपति बृहस्पतिवार तड़के किगाली पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति आवास में राष्ट्रपति पॉल कगामे से मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'