लाइव न्यूज़ :

French Open Final: पहली बार कोको गाफ चैंपियन?, दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी एरिना सबालेंका को 6-7, 6-2, 6-4 से हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 7, 2025 22:04 IST

French Open Final Highlights: कोको गॉफ ने शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका को 6-7, 6-2, 6-4 से हराकर अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता।

Open in App
ठळक मुद्देFrench Open Final Highlights: दुनिया की पहले और दूसरे नंबर की खिलाड़ी के बीच फाइनल खेला गया।French Open Final Highlights:  दूसरी रैंकिंग वाली गाफ इससे पहले 2023 अमेरिकी ओपन जीत चुकी हैं। French Open Final Highlights: अपने लंबे समय से वांछित फ्रेंच ओपन खिताब को जीत लिया।

पेरिसः अमेरिका की कोको गाफ ने फ्रेंच ओपन महिला एकल फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका को 6-7, 6-2, 6-4 से हराकार पहली बार चैंपियन बनीं। शानदार वापसी करते हुए अपना पहला रोलांड गैरोस खिताब जीता है। सबालेंका के लिए पहला सेट जीतने के बाद गॉफ ने शीर्ष स्तर पर गियर बदला और अपने लंबे समय से वांछित फ्रेंच ओपन खिताब को जीत लिया। दूसरी रैंकिंग वाली गाफ इससे पहले 2023 अमेरिकी ओपन जीत चुकी हैं। रोलां गैरो पर 2013 के बाद पहली बार दुनिया की पहले और दूसरे नंबर की खिलाड़ी के बीच फाइनल खेला गया।

बारह साल पहले सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर खिताब जीता था। पिछले 30 साल में यह दूसरी बार है जब खिताबी भिड़ंत शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच हुई है। तीन साल पहले फ्रेंच ओपन में पदार्पण करने वाली 18 साल की गाफ फाइनल में हार गई थी।

उन्होंने इस बार फ्रांस की वाइल्ड कार्डधारी लोई बोइसों को 6 .1, 6 . 2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सबालेंका ने मई में मैड्रिड ओपन में गाफ को हराया था। इस बार उन्होंने सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इगा स्वियातेक को 7 . 6, 4 . 6, 6 . 0 से मात दी।

टॅग्स :फ्रेंच ओपनअमेरिकाParis
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."