लाइव न्यूज़ :

फ्रांसीसी फ़ुटबॉल लीगः किलियन एमबापे को दूसरे मैच में आधे खेल से बाहर बुलाया, 'छोटी टीम' मोनाको ने पीएसजी को बराबरी पर रोका, देखें अंक तालिका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 2, 2024 10:53 IST

French Football League: मोनाको ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को फ्रांसीसी फ़ुटबॉल लीग में गोलरहित बराबरी पर रोक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएमबापे को बाहर बुलाकर उनकी जगह स्थानापन्न खिलाड़ी उतारा। दूसरा अवसर है जबकि पीएसजी की टीम गोल करने में नाकाम रही।पीएसजी के गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा ने मेजबान टीम को रोके रखा।

French Football League: फ्रांसीसी फ़ुटबॉल लीग रोमांच जारी है। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 'छोटी टीम' मोनाको ने बराबरी पर रोक दिया। पेरिस सेंट जर्मेन और एएस मोनाको ने 0-0 से ड्रॉ खेला। लुइस एनरिक की टीम पीएसजी ने इसके साथ ही फ्रांसीसी लीग में अपना अजेय अभियान 19 मैच तक पहुंचा दिया है। पीएसजी के 55 अंक हो गए हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद ब्रेस्ट से 12 अंक आगे है। मोनाको इस वर्ष अभी भी घरेलू मैदान पर जीत से वंचित है। 42 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। स्टार फुटबॉलर किलियन एमबापे को लगातार दूसरे मैच में आधे खेल से बाहर बुला दिया गया, लेकिन इसके बावजूद मोनाको ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को फ्रांसीसी फ़ुटबॉल लीग में गोलरहित बराबरी पर रोक दिया।

पीएसजी ने मध्यांतर के बाद एमबापे को बाहर बुलाकर उनकी जगह स्थानापन्न खिलाड़ी उतारा। यह लगातार दूसरा मैच है जबकि इस स्टार स्ट्राइकर की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को स्थानापन्न के रूप में मैदान पर उतारा गया। पिछले साल सितंबर के बाद यह दूसरा अवसर है जबकि पीएसजी की टीम गोल करने में नाकाम रही।

इस मैच में अंक बांटने के बाद पीएसजी ने दूसरे नंबर पर काबिज ब्रेस्ट पर अपनी कुल बढ़त 12 अंक की कर दी है। वह मोनाको से 13 अंक आगे है। दर्शकों के दबदबे के बावजूद मोनाको पहले हाफ के दौरान स्कोरिंग खोलने के सबसे करीब आ गया। पीएसजी के गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा ने मेजबान टीम को रोके रखा।

टॅग्स :फुटबॉलफ़्रांसKylian Mbappe
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!