लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में 15 साल से कम उम्र की लड़की के साथ संबंध बनाना रेप, जानिए नियम में क्या हुआ बदलाव...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2021 11:29 IST

फ्रांस में बच्चियों के साथ बढ़ते रेप और यौन दुव्यर्वहार के मामलों के बाद जनता की ओर से दबाव पड़ रहा था और इस वजह से सरकार को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

Open in App
ठळक मुद्देकानून में इस बदलाव के बाद अब बच्चियों के साथ यौन अत्याचार के मामलों में दंड देना आसान हो जाएगा.फ्रांस में अब 15 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बनाना अपराध होगा.बच्चों के अधिकारों से जुड़े कार्यकर्ताओं और पीड़ितों ने इस ऐलान का स्वागत किया है.

पेरिसः फ्रांस यौन संबंध बनाने को लेकर पहली बार कानून में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. फ्रांस में अब 15 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बनाना अपराध होगा.

कानून में इस बदलाव के बाद अब बच्चियों के साथ यौन अत्याचार के मामलों में दंड देना आसान हो जाएगा. फ्रांस में बच्चियों के साथ बढ़ते रेप और यौन दुव्यर्वहार के मामलों के बाद जनता की ओर से दबाव पड़ रहा था और इस वजह से सरकार को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

उधर, बच्चों के अधिकारों से जुड़े कार्यकर्ताओं और पीड़ितों ने इस ऐलान का स्वागत किया है. उन्होंने यह भी कहा कि यौन अपराधों को रोकने के लिए एक समाज के रूप में और ज्यादा काम करने की जरूरत है। फ्रांस में यौन संबंध बनाने को लेकर कोई न्यूनतम आयु तय नहीं है, जिसका फायदा अपराधी उठाते थे. इससे दोषियों को कानूनी सजा देने में भी मुश्किल आती थी. फ्रांस में अगर कोई शीर्ष पद पर बैठा व्यक्ति 18 साल से कम उम्र की लड़की के साथ सेक्स करता है तो उसे अपराध माना जाता है.

वहीं, अगर ब्रिटेन की बात करें तो ब्रिटेन में 13 साल से कम उम्र की लड़की के साथ संबंध बनाना रेप माना जाता है. फ्रांस में हालिया यौन अपराधों में मॉडलिंग एजेंट, एक पादरी, एक सर्जन और अग्निशमन दल के सदस्य शामिल हैं.

फ्रांस के न्याय मंत्रालय ने कहा कि बच्चों के साथ इस तरह के अपराध असहनीय हैं और सरकार बदलाव को जल्द से जल्द लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसकी अपेक्षा समाज कर रहा है. न्याय मंत्री एरिक डूपोंड ने कहा कि 15 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बनाना रेप माना जाएगा. इस ऐलान के बाद माना जा रहा है कि फ्रांस से अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है.

टॅग्स :फ़्रांसब्रिटेनक्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते