लाइव न्यूज़ :

फ्रांस का अलकायदा के खिलाफ बड़ा एक्शन, एयरस्ट्राइक कर 50 आतंकियों को किया ढेर

By स्वाति सिंह | Updated: November 3, 2020 14:41 IST

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने बताया कि इस हमले में आतंकवादियों की करीब 30 मोटर साइकिलें भी नष्ट हो गईं। फ्रांसीसी वायुसेना ने जिस इलाके में हमला किया वो इस्लामिक आतंकियों के कब्जे में था। हमले के दौरान बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा करीब चार आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस ने आतंकी संगठन अलकायदा पर तगड़ा प्रहार किया है। इस हवाई हमले में कई आतंकी मारे गए हैं।

माली: बीते दिनों फ्रांस में पिछले दिनों हुए आतंकी हमलों के बाद पूरे यूरोप में हलचल जारी है। इस बीच फ्रांस ने आतंकी संगठन अलकायदा पर तगड़ा प्रहार किया है। इस हवाई हमले में कई आतंकी मारे गए हैं। फ्रांस की रक्षा मंत्री के मुताबिक, फ्रांसीसी सेना ने माली में एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया है, जिसमें 50 आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया है। 

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने बताया कि इस हमले में आतंकवादियों की करीब 30 मोटर साइकिलें भी नष्ट हो गईं। फ्रांसीसी वायुसेना ने जिस इलाके में हमला किया वो इस्लामिक आतंकियों के कब्जे में था। हमले के दौरान बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा करीब चार आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला करने से पहले ड्रोन के जरिए पूरे हालात की जानकारी ली गई। आतंकी बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तीन देशों की सीमाओं पर थे। ड्रोन से बचने के लिए आतंकियों ने पेड़ का सहारा भी लिया। यह जानकारी पुख्ता होने के बाद फ्रांस ने अपने दो मिराज फाइटर जेट भेजे और आतंकियों पर मिसाइल से हमला किया।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि चार आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है। सेना के प्रवक्ता के मुताबिक अलकादा आतंकियों का यह ग्रुप सेना एक अड्डे पर हमले की तैयारी कर रहा था। उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और आत्मघाती हमले में इस्तेमाल होने वाली जैकेट भी बरामद की गई है।

बता दें कि फ्रांस में कुछ दिनों पहले एक कार्टून को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दो-तीन शहरों में आतंकी हमले हो चुके हैं। पेरिस और फिर नाइस में लोन वुल्फ आतंकी हमले हुए हैं, जिसमें कई लोगों की जान गई है। साथ ही चर्च के पादरी पर भी चाकू से हमला किया गया था। इसके अलावा ऑस्ट्रिया में भी आतंकी हमला हुआ है, जिसके बाद यूरोप के कई देश सतर्कता बरत रहे हैं। कार्टून विवाद के कारण फ्रांस और मुस्लिम देशों में एक बहस छिड़ गई है। 

टॅग्स :फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?