लाइव न्यूज़ :

इराक में प्रदर्शनों के खिलाफ चार सांसदों ने दिया पद से इस्तीफा, PM महदी मुश्किल में घिरे

By भाषा | Updated: October 28, 2019 09:04 IST

एक अक्टूबर से देश में विरोध प्रदर्शनों के बाद से ही 329 सीटों वाली संसद मुश्किलों में घिरी हुई है और कोई हल निकालने के लिए अनेक सत्र बुलाए गए लेकिन सभी बेनतीजा रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देइस महीने के शुरुआत में इराक में सत्ता के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हुए थे। चार सांसदों के इस्तीफे ने पहले से ही मुश्किलों में घिरे प्रधानमंत्री अदेल अब्देल महदी पर दबाव बढ़ा दिया है।

इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने में सरकार के नाकाम रहने और प्रदर्शनकारियों की आवाज दबाने के लिए उठाए गए कदमों के विरोध में चार सांसदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चार सांसदों के इस्तीफे ने पहले से ही मुश्किलों में घिरे प्रधानमंत्री अदेल अब्देल महदी पर दबाव बढ़ा दिया है।

इस महीने के शुरुआत में यहां सत्ता के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हुए थे। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए गोलियां चलाईं गईं, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और अनेक प्रकार की कार्रवाईयां की गईं जिनमें 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कम्युनिस्ट पार्टी के दो सांसदों रईद फहमी और हाइफा अल अमीन ने एक बयान जारी करके कहा कि वे ‘‘शांतिपूर्ण,लोकप्रिय अभियान के समर्थन में’ संसद छोड़ रहे हैं।

फहमी ने एएफपी को बताया,‘‘हम प्रदर्शनों के कारण और जिस प्रकार से उसे दबाया गया उसे देखते हुए अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘27 दिन में संसद ने कुछ नहीं किया। न तो वह प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहरा सकी और न ही गृह मंत्री को।’’

उनके बयान में सरकार को इस्तीफा देने और नई मतदान व्यवस्था के तहत समय पूर्व चुनाव कराने की मांग की गई। इन दो सांसदों के अलावा ताहा अल दिफाई और मुजाहेम अल तमीमी ने भी रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 

टॅग्स :इराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

कारोबारराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ से बेफ्रिक भारत?, अगस्त में अब तक रूस से प्रतिदिन 20 लाख बैरल तेल खरीदा, पीएम मोदी ने दे रहे अमेरिका को झटका

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल