लाइव न्यूज़ :

नेपाल: हिमस्खलन में लापता हुए 7 लोगों में चार कोरियाई नागरिक, अब तक करीब 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

By भाषा | Updated: January 18, 2020 20:19 IST

दक्षिण कोरिया के शिक्षा विभाग ने बताया कि हादसे में लापता हुए चारों नागरिक वॉलेंटियर शिक्षक थे और नेपाल में बच्चों को पढ़ा रहे थे। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि लापता हुए लोगों के परिजन को सूचित कर दिया गया है। जल्दी ही एक आपात टीम को नेपाल भेजा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपर्वतारोहण आयोजन में सहायक जंगबोगो टूर नेपाल के संदेश पांडेय ने बताया लापता हुए चारो कोरियाई नागरिक दक्षिण कोरिया से आए 11 लोगों के समूह का हिस्सा थे। मौसम में थोड़ा सुधार होने के बाद हेलिकॉप्टरों के माध्यम से हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के पर्वतारोहण मार्गों में फंसे लगभग 200 लोगों को बचा लिया गया है।

नेपाल के अन्नपूर्णा क्षेत्र में हुए हिस्खलन में चार दक्षिण कोरियाई नागरिकों सहित कम से कम सात लोग लापता हो गए हैं और इन प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लगभग 200 लोगों सुरक्षित निकाल लिया गया है। खोज अभियान के लिये दक्षिणी कोरिया एक आपातकालीन सहायता समूह को नेपाल भेजेगा।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को हुई बर्फबारी के कारण हिमालय श्रेणी की सबसे ऊंची चोटियों में से एक अन्नपूर्णा के आधार शिविर के पास यह हादसा हुआ। आधार शिविर करीब 3,230 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। लापता हुए लोगों में से छह पर्वतारोहण समूह का हिस्सा थे जबकि एक नेपाली व्यक्ति किसी और समूह का हिस्सा था।

नेपाल के पर्यटन विभाग की मीरा आचार्य ने बताया, ‘‘हादसे के चार दक्षिण कोरियाई और तीन नेपाली नागरिकों से संपर्क टूट गया है। उनके बचाव के लिए तलाश जारी है।’’ मौसम में थोड़ा सुधार होने के बाद हेलिकॉप्टरों के माध्यम से हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के पर्वतारोहण मार्गों में फंसे लगभग 200 लोगों को बचा लिया गया है। पर्वतारोहण आयोजन में सहायक जंगबोगो टूर नेपाल के संदेश पांडेय ने बताया लापता हुए चारो कोरियाई नागरिक दक्षिण कोरिया से आए 11 लोगों के समूह का हिस्सा थे।

पांडेय ने कहा, “ बर्फबारी के बाद वे सभी नीचे आ रहे थे। समूह के शेष पाँच सुरक्षित रूप से नीचे आ रहे हैं। अन्य दो ट्रेक पर नहीं गए थे।” अन्नपूर्णा में हिमस्खलन होना आम बात है और तकनीकी तौर पर इस चोटी पर चढ़ाई करना सबसे मुश्किल है। यहां तक कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट के मुकाबले इसपर चढ़ाई करने वालों के मरने की संख्या बहुत ज्यादा है।

दक्षिण कोरिया के शिक्षा विभाग ने बताया कि हादसे में लापता हुए चारों नागरिक वॉलेंटियर शिक्षक थे और नेपाल में बच्चों को पढ़ा रहे थे। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि लापता हुए लोगों के परिजन को सूचित कर दिया गया है। जल्दी ही एक आपात टीम को नेपाल भेजा जाएगा। नेपाल में वर्ष 2014 में इस लोकप्रिय पर्वतारोहण स्थल पर बर्फीले तूफान में 40 लोगों की मौत हो गई थी। यह नेपाल की सबसे बड़ी ट्रेकिंग त्रासदियों में से एक था। 

टॅग्स :नेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?