लाइव न्यूज़ :

अटलांटा में अपार्टमेंट परिसर में विस्फोट की घटना में चार घायल

By भाषा | Updated: September 13, 2021 09:39 IST

Open in App

डनवुडी (अमेरिका), 13 सितंबर (एपी) उपनगरीय अटलांटा में रविवार को एक अपार्टमेंट परिसर में विस्फोट से तीन मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया जिसमें चार लोगों को मामूली चोटें आईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डेकाल्ब काउंटी अग्निशमन एवं बचाव के अग्निशमन उप प्रमुख मेल्विन कार्टर ने बताया कि विस्फोट की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन यहां रहनेवाले एक व्यक्ति ने विस्फोट से पहले गैस की तेज गंध के बारे में एक स्थानीय केंद्र को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि इमारत के 90 प्रतिशत हिस्से की तलाशी ली जा चुकी है और अधिकारी बाकी हिस्सों की भी तलाशी लेने की कोशिश कर रहे हैं ताकि बचावकर्मी किसी भी फंसे व्यक्ति की तलाश कर सकें।

अग्निशमन कैप्टन जेसन डेनियल ने बताया कि दो लोगों का पता नहीं चला है और वे फंसे हो सकते हैं लेकिन डब्ल्यूएसबी-टीवी की खबर में डेकाल्ब अग्निशमन अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि दोनों व्यक्ति सुरक्षित मिले हैं।

इस घटना के समय इमारत के बाहर मौजूद अमेजन कंपनी की 21 वर्षीय चालक शेंटल जेफसरन ने कहा कि उन्होंने अपना वाहन इमारत के बाहर खड़ा किया था और इमारत के भीतर पार्सल देने के लिए वह सामान खोज ही रही थीं कि उन्होंने विस्फोट की आवाज सुनी और उनके वाहन पर पेड़ और मलबा गिरने लगे। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उस समय उन्होंने इमारत में प्रवेश नहीं किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'