लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने 'लॉबिंग घोटाले' को लेकर चुप्पी तोड़ी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 16:22 IST

Open in App

लंदन, 12 अप्रैल (एपी) ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने उन आरोपों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिसमें उन पर एक वित्तीय सेवा फर्म की तरफ से गलत तरीके से सरकारी अधिकारियों को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है।

कैमरन ने कहा कि इस कथित ''लॉबिंग घोटाले'' से कई महत्वपूर्ण सबक सीखे जाएंगे।

करीब एक महीने पहले ''ग्रीनसिल कैपिटल'' के तबाह होने की खबर सामने आने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री कैमरन ने रविवार को 1,800 शब्दों का बयान जारी किया। इसके चलते ब्रिटेन की एक इस्पात कंपनी में हजारों लोगों की नौकरी पर संकट आ गया था जो कि ग्रीनसिल कैपिटल द्वारा वित्तपोषित थी।

श्रृंखलाबद्ध रपटों में खुलासा किया गया था कि कैमरन ने कोविड-19 के चलते प्रभावित कंपनियों को सहायता प्रदान के एक कार्यक्रम के तहत ग्रीनसिल को सरकारी कर्ज उपलब्ध कराने के लिए राजकोष प्रमुख ऋषि सुनक समेत अन्य सरकारी अधिकारियों को प्रभावित करने के वास्ते उन्हें लिखित संदेश भेजे थे।

ग्रीनसिल कैपिटल से अंशकालिक सलाहकार के तौर पर जुड़े रहे कैमरन ने कहा कि कंपनी के लिए किए गए उनके कार्य से किसी नियम-कायदे का उल्लंघन नहीं हुआ।

कैमरन ने कहा, '' इन चीजों से महत्वपूर्ण सबक सीखे जा सकते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर, मैं यह स्वीकार करता हूं कि सरकार के साथ संवाद करने के लिए बेहद औपचारिक माध्यम का उपयोग होना चाहिए ताकि गलत व्याख्या का कोई स्थान नहीं रहे।''

कैमरन मई 2010 से जुलाई 2016 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?